Search KhabarFast

Press ESC to close

दो शक्तिशाली भूकंप से हिली पनामा की धरती, 7.7 और 6.6 रही तीव्रता; 9 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

दो शक्तिशाली भूकंप से हिली पनामा की धरती, 7.7 और 6.6 रही तीव्रता; 9 देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

Panama Earthquake: कल बीते दिन 09 अक्टूबर 2026 शुक्रवार रात को मध्य अमेरिकी देश के पनामा में दो बड़े भूकंप दर्ज किए गए। पहला भूकंप 7.7 तीव्रता का आया और दूसरा 6.6 का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने X पर साझा की गई एक पोस्ट में बताया कि भूकंप 9 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 11:26 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पनामा सिटी, पनामा से 206 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। जिसके चलते पनामा स्थित अमेरिकी दूतावास ने मध्य और दक्षिण अमेरिका के नौ देशों में संभावित आफ्टरशॉक्स और सुनामी के खतरे की चेतावनी जारी की है। 

अमेरिकी दूतावास ने बताया कि 9 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:56 बजे पनामा के ला पिटालोज़ा में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पिटालोज़ा अरिबा से लगभग 14 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। जोरदार भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स आए। इसमें 5.8, 5.5 और 5.2 तीव्रता के झटके शामिल थे। जिससे लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया और लोग लोग घरों से बाहर निकल गए। इसके अलावा इस भूकंप से कई बड़े नुकसान की आशंका है।

सुनामी का अलर्ट जारी

दूतावास ने यह भी बताया कि अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, पेरू, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, पनामा, निकारागुआ, कोलंबिया और इक्वाडोर के लिए संभावित सुनामी की चेतावनी जारी की है। दूतावास ने कहा 'तट पर तेज और असामान्य धाराएं और अप्रत्याशित लहरें आ सकती हैं।' दूतावास ने प्रभावित क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी कि वे क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहें और अपडेट के लिए स्थानीय आपातकालीन प्रसारण और आधिकारिक दिशा-निर्देशों पर नज़र रखें। दूतावास ने लोगों से क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने का आग्रह किया। इसने तट के पास रहने वालों को ऊँची जगहों पर जाने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी। दूतावास ने
लोगों को बिजली और संचार में संभावित रुकावटों के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी।  

Also read: 2027 को लगेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण, 6 मिनट 23 सेकंड तक छा सकता है अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

2027 को लगेगा दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण, 6 मिनट 23 सेकंड तक छा सकता है अंधेरा; जानें भारत में दिखेगा या नहीं

Solar Eclipse: 2 अगस्त 2027 को आसमान में दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस खगोलीय घटना के दौरान दुनिया के कुछ हिस्सों में दिन के समय कुछ मिनटों के लिए अंधेरा छा जाएगा। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, तब आसमान का नजारा बदल जाएगा और सूर्य का बाहरी वातावरण यानी कोरोना दिखाई दे सकेगा।

कैप्टन स्मित को लेकर इजराइल ने लिया बड़ा फैसला,भारत में खुशी की लहर;147 यात्रियों की बचाई थी जान

Captain Smit Will Be Honoured:भारतीय मूल के फ्लाइट कैप्टन स्मित मछार को उनकी बहादुरी और सूझबूझ के लिए इजराइल के प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड फॉर सिविलियन हीरोइज्म’ से सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उन्होंने फ्लाईदुबई की एक उड़ान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast