Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में प्रदर्शन का दिखा असर...रेलवे ने रद्द कीं 245 ट्रेनें, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

दिल्ली में प्रदर्शन का दिखा असर...रेलवे ने रद्द कीं 245 ट्रेनें, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Trains Cancelled: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर आज, 10 अक्टूबर को रेलवे सेवाओं को भी सरकार ने बंद कर दिया है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए 245 ट्रेनें रद्द कर दी। इनमें 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें, जबकि 170 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रद्द की गई ट्रेनों में राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं।

रेलवे को थी इस बात की आशंका

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जाना है। इसे देखते हुए राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। रेलवे को भी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास भारी भीड़ और सड़क जाम होने की आशंका थी।

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक, खुफिया जानकारी और ट्रैफिक एडवाइजरी से संकेत मिले थे कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अब तक करीब 75 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनमें लगभग 40 ऐसी ट्रेनें हैं, जिन्हें दिल्ली में अपनी यात्रा समाप्त करनी थी। वहीं, करीब 35 ट्रेनें दिल्ली से रवाना होने वाली थीं। आने वाली ट्रेनों के रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण इन सेवाओं को रद्द करना पड़ा। रेलवे के अनुसार, यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए पहले ही एहतियाती कदम उठाए गए हैं। 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली जिन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचना था, उन्हें शुरुआती स्टेशन से ही रद्द कर दिया गया।

राजधानी एक्सप्रेस समेत कई प्रीमियम ट्रेन प्रभावित 

रद्द की गई ट्रेनों में कई महत्वपूर्ण सेवाएं भी शामिल हैं। इनमें 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों को 9 अक्टूबर को रवाना होना था। इससे पहले गुरुवार को भी प्रदर्शन से जुड़ी भीड़ और सड़क जाम के कारण करीब 5,000 यात्रियों की ट्रेनें छूटने की खबर सामने आई थी। इसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने पहले ही ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।

Also read: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप, DMRC के खिलाफ याचिका

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप, DMRC के खिलाफ याचिका

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद रखने के मामले में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस मामले में वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने अवमानना याचिका दायर की है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन , एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिए गए दीपके, सौरव और रांका

Delhi News:दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस की कार्रवाई की खबर सामने आई है। पार्टी के मुताबिक, शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया है। पार्टी का आरोप है कि दिल्ली पुलिस के अधिकारी विमान

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast