9 देशों की पुलिस के लिए बना था सिर दर्द, आज हो रहा रिया चार्ल्स शोभराज!

9 देशों की पुलिस के लिए बना था सिर दर्द, आज हो रहा रिया चार्ल्स शोभराज!

नई दिल्ली: पूरानी फिल्मों के मशहूर हीरों को तो सभी जानते ही है लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते है जो फिल्म के वीलन से भी प्रभावित होते है। हम ये इसलिए बोल रहे है क्योंकि आज हम जिनकी बात करने जा रहे है वो सच में किसी फिल्म के वीलन से कम नहीं है उनकी पूरी जिंदगी क्राइंम से भरी है और लंबी जेल काटने के बाद अब वो जेल से रिहा भी हो रहे है।

बता दें बिकनी किलरनाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज अब जल्द ही जेल से रिया होने जा रहे है। खबरों के अनुसार उनको आज ही रिया किया जा सकता है। हतचंद भाओनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज, जिस पर 20 से अधिक हत्याओं का आरोप है, जो वेश बदलने और जेल से फरार होने में माहिर है और कई फिल्में और किताबों के बाद भी जिसके आपराधिक किस्से दुनियाभर में सुने-सुनाए जाते हैं।

नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल रिया करने के दिए आदेंश

नेपाल (Nepal) के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार देर शाम को शोभराज को जेल से तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है, बता दें शोभराज कि रिहाई कल शाम को ही जो जाती लेकिन जेल अधिकारियों के पास कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं पहुंच पाने के कारण रिहाई रोक दी गई। ऐसे में  शोभराज के वकील कोशिश कर रहे है कि अदालत के फैसले की लिखित प्रति जेल तक पहुंच जाए ताकि उसकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो जाए। शोभराज की वकील शकुन्तला विश्वास ने बताया कि आज शोभराज की जेल से रिहाई हो सकती है। बढ़ती उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शोभराज की रिहाई की मांग की गई थी।

चार्ल्स शोभराज को क्यों रिहा कर रहा नेपाल?

चार्ल्स शोभराज की रिहाई की तस्दीक करने वाला नेपाली सुप्रीम कोर्ट का आदेश देश के उस कानून पर आधारित है जो कहता है कि अगर कैदी ने अपनी सजा की 75 फीसदी अवधि जेल में पूरी कर ली है और कैद में उसका आचरण अच्छा रहा है तो उसे रिहा किया जा सकता है। शोभराज ने अपनी याचिका में दावा किया कि वह नेपाल के वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली 'छूट' के अनुरूप अपनी जेल की सजा पूरी कर चुका है। उसने दावा किया कि वह 20 में से 17 साल की सजा पूरी कर चुका है और अपने 'अच्छे आचरण' के आधार पर उसने रिहाई की सिफारिश की।

नेपाल ने इस मामले में सुनाई 20 साल की सजा

शोभराज को नेपाल में दो विदेशी महिलाओं की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद यानि 20 साल की सजा दी गई थी। 17साल जेल में रहने के बाद नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज को जेल नियमावली और नेपाल के कानून के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया है, लेकिन कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर ही शोभराज को डिपोर्ट करने का आदेश भी दिया है।

Leave a comment