
Nepal New Currency Note: नेपाल ने 100रुपये मूल्य वाले नए नोटों की छपाई का कार्य चीन की चाइना बैंकनोट प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन को सौंपा है। यह कंपनी 30करोड़ नोटों की छपाई करेगी। नोट के नक्शे में भारत के लिपुलेख, लिंपियाधुरा और कालापानी क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया है। नेपाल सरकार ने इस डिजाइन को मई में आयोजित कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी थी।
बता दें कि,नेपाल ने 20मई, 2020को संविधान संशोधन के माध्यम से लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को अपने हिस्से के रूप में दर्शाते हुए एक नया नक्शा जारी किया। इससे क्षेत्रीय विवाद उत्पन्न हुआ। नेपाल भारत के पांच राज्यों—सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—के साथ 1,850किमी लंबी सीमा साझा करता है। इन तीन विवादित क्षेत्रों का कुल क्षेत्रफल लगभग 370वर्ग किमी है।इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग भारतीय नागरिक हैं। वे भारत में कर चुकाते हैं और मतदान भी करते हैं।
रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है तीनों क्षेत्र
कालापानी क्षेत्र दक्षिण एशियाई कूटनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह भारत, तिब्बत और नेपाल के बीच एक त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है। लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड को तिब्बत से जोड़ता है। लिंपियाधुरा पर नेपाल का दावा कालापानी पर उसके दावे से संबंधित है। यह क्षेत्र तिब्बत के नगारी सीमा के निकट है। लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा हैं। यह पूरी तरह से भारतीय प्रशासन के अधीन है। नेपाल के इस कदम ने क्षेत्र में राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। इसके प्रभावों का गहन अध्ययन आवश्यक है।
Leave a comment