‘इंडिया आउट’ का कैंपेन के बावजूद भारत ने फिर दिखाया बड़ा दिल, मालदीव बजट में दी 50 मिलियन डॉलर की मदद

‘इंडिया आउट’ का कैंपेन के बावजूद भारत ने फिर दिखाया बड़ा दिल, मालदीव बजट में दी 50 मिलियन डॉलर की मदद

India Maldives Relations: मालदीव के साथ रिश्तों में खटास के बीच भारत ने फिर बड़ा दिल दिखाया है। पर्यटन के मोर्चे पर झटका खा चुके मालदीव के हाथ फैलाने पर इंडिया की ओर से उसके बजट में मदद की गई है। देश ने सहयोग का संदेश देते हुए मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी बांड की अवधि एक साल के लिए बढ़ा दी है।

इस बात की जानकारी भारतीय उच्चायोग ने सोमवार (13 मई 2024) को दी। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी बांड की अवधि एक और साल के लिए बढ़ा दी है। अवधि बढ़ाने का यह निर्णय बजट संबंधी सहायता प्राप्त करने के लिए मालदीव सरकार के विशेष अनुरोध पर लिया गया है।

चीन के समर्थक हैं मोहम्मद मोइज्जू, फिर भी भारत...

मालदीव को यह आर्थिक मदद देने का भारत का फैसला काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, चीन का समर्थन करने वाले (जिसके साथ भारत वर्तमान में एलएसी विवाद में शामिल है) मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के छह महीने पहले सत्ता संभालने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव के बावजूद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार इस निर्णय लिया गया है।

मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने क्या कहा?

इंडिया से इस आर्थिक सहायता के बाद मालदीव की सरकार ने पड़ोसी देश को शुक्रिया अदा किया। वहां के विदेश मंत्री मूसा जमीर की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़े पोस्ट किया गया। उन्होंने लिखा- मैं पांच करोड़ यूएस डॉलर के सरकारी बॉन्ड के साथ मालदीव को बजट से जुड़ी अहम मदद देने के लिए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं। यह सद्भावना का एक सच्चा संकेत है, जो मालदीव और भारत के बीच लंबे समय की मित्रता का प्रतीक है।

Leave a comment