जॉर्जिया मेलोनी का इस्लाम पर बड़ा बयान, कहा -'शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे', सऊदी अरब पर भी साधा निशाना

जॉर्जिया मेलोनी का इस्लाम पर बड़ा बयान, कहा -'शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे', सऊदी अरब पर भी साधा निशाना

Georgia Meloni On Islam: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस्लाम पर बड़ा बयान देते हुए सऊदी अरब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मेलोनी ने कहा कि सऊदी अरब इटली में इस्लामिक केंद्रों को फंडिंग कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम इटली में शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे।'इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 'यूरोप में इस्लाम को बढ़ावा देने की एक प्रक्रिया चल रही है।' यह यूरोपीय शहरों के मूल्यों के ख़िलाफ़ है। मेलोनी ने कहा कि सऊदी अरब इटली में इस्लामी सांस्कृतिक केंद्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। सऊदी को लेकर उन्होंने कहा कि उस देश में शरिया कानून लागू है।

जॉर्जिया मेलोनी ने और क्या कहा?

इतालवी PMने आगे कहा, 'इस्लामिक संस्कृति की एक निश्चित व्याख्या और हमारी सभ्यता के अधिकारों और मूल्यों के बीच अनुकूलता की समस्या है। यह छिपी हुई बात नहीं है कि सऊदी अरब इटली के अधिकांश इस्लामी सांस्कृतिक केंद्रों को वित्त पोषित कर रहा है। सऊदी अरब में शरिया लागू है और शरिया का मतलब है व्यभिचार के लिए पत्थर मारना, धर्म परिवर्तन के लिए मौत की सजा, यहां तक ​​कि समलैंगिकता के लिए मौत की सजा। मेरा मानना ​​है कि ये सवाल पूछे जाने चाहिए, जिनका सामान्यीकरण नहीं किया जाना चाहिए।

31 साल की उम्र में इटली के PMबनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेलोनी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए इस्लामिक आतंकवाद पर काबू पाना जरूरी बताया। उन्होंने मुस्लिम अप्रवासियों को इटली के लिए ख़तरा बताया। जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री हैं। वह एक धुर दक्षिणपंथी नेता हैं। जॉर्जिया मेलोनी 2008 में 31 साल की उम्र में इटली की सबसे युवा मंत्री बनीं। चार साल बाद यानी 2012 में उन्होंने ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी बनाई।

LGBTविरोधी होने का आरोप

जॉर्जिया मेलोनी पर LGBTविरोधी होने का आरोप है। हालांकि, वह इस बात से इनकार करती हैं और अपनी छवि सुधारने पर भी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास पुतिन से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने नाटो के प्रति भी समर्थन जताया। जॉर्जिया मेलोनी भले ही यूक्रेन का समर्थन करती हों, लेकिन उनकी दोनों गठबंधन पार्टियों का झुकाव रूस की ओर ज़्यादा है। मेलोनी ने LGBTअधिकारों के खिलाफ अभियान चलाया है।

Leave a comment