
Donal TrumpHush Money Controversy: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर खुद को विवाद के बीच घिरा पाया है क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की एक पोर्नस्टारने दावा किया था कि उनके साथ यौन संबंध थे और इसके बारे में चुप रहने के लिए भुगतान किया गया था। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मंगलवार को मैनहट्टन कोर्ट में पेश होने वाले हैं। इससे ठीक पहले उनका मगशॉट लिया जा सकता है। 76 वर्षीय रिपब्लिकन, पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, जिन पर आपराधिक अभियोग लगाया गया है।
आपको बता दें कि, साल 2016 में पोर्न फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपना अफेयर छिपाने के एवज में उन्हें गुप्त रूप से दी गई धनराशि के मामले में न्यूयॉर्क की मैनहट्टन कोर्ट में पेश होना है।
कौन हैं पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स?
स्टॉर्मी डेनियल्स एक एडल्ट मूवी स्टार हैं और उन्होंने अपने करियर में कई पोर्न फिल्में बनाई हैं। 2006 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात तब हुई,जब एडल्ट मूवी स्टार को जब उन्होंने प्रसिद्ध स्टीव कैरेल फिल्म 'द 40-ईयर-वर्जिन' में अभिनय किया था।
उसके साक्षात्कारों के अनुसार, दोनों ने उसके होटल के कमरे में यौन संबंध बनाए। ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने उस समय अपने बच्चे बैरन को जन्म दिया था। वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्टॉर्मी डेनियल्स द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया।
क्या है स्टॉर्मी डेनियल्स-डोनाल्ड ट्रंप हश मनी विवाद?
स्टॉर्मी डेनियल्स ने आरोप लगाया कि उनके यौन संबंधों के वर्षों बाद, डोनाल्ड ट्रम्प और उनके वकील ने अपने कथित संबंधों पर चुप रहने के लिए उन्हें 130,000 अमरीकी डालर का भुगतान किया और उन्हें चुप रहने की धमकी दी। यह 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के शुरू होने के कुछ ही दिन पहले की बात है।
उस वक्त ली गई एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और स्टॉर्मी डेनियल्स एक साथ एक पोर्न स्टूडियो बूथ पर पोज देते नजर आ रहे हैं। डेनियल्स तब इस स्टूडियो में अभिवादक (ग्रीटर) के रूप में काम कर रही थीं। तब पोर्न स्टार 27 वर्ष और ट्रंप 60 साल के थे। फोटो में ट्रंप ने लाल टोपी, पीली पोलो शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी है। वहीं डेनियल्स एक टाइट-फिटिंग ब्लैक टॉप पहने हुए उनके बगल में खड़ी हैं। डेनियल्स के साथ मुलाकात से चार महीने पहले, ट्रंप की पत्नी मेलानिया ने अपने बेटे बैरोन को जन्म दिया था।
डेनियल्स का दावा है कि ट्रंप के बॉडीगॉर्ड्स में से एक ने उन्हें गोल्फ कोर्स में अपने पेंटहाउस में जाने के लिए कहा था। इस घटना को लेकर डेनियल्स ने अपनी किताब में लिखा है कि यह अब तक मेरे द्वारा किया गया सबसे कम प्रभावशाली सेक्स रहा होगा। उन्होंने ट्रंप की शारीरिक रचना का भी जिक्र अपनी किताब में किया है।
ऐसे किया गया था मामला मैनेज
जब डोनाल्ड ट्रम्प 2016 में अपने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश भर में घूम रहे थे तभी उन्हें कहीं से यह खबर मिली कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ट्रंप के साथ अपनी कहानी बेचना चाह रही हैं। ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने तुरंत स्टॉर्मी डेनियल्स से संपर्क कर डैमेज कंट्रोल किया। ट्रंप के कहने पर उन्होंने पोर्न स्टार को अपना मुंह बंद रखने और अपने साथ अफेयर होने की बात सार्वजनिक न करने के एवज में 1 लाख 30 हज़ार डॉलर का भुगतान किया था। हालांकि कोहेन साल 2018 में यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने ट्रंप के कहने पर ही यह अपराध किया था।
Leave a comment