
CHINA-TAIWAN Clash: चीन ने शनिवार को घोषणा की है कि वह ताइवान के समुद्र के पास तीन दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू कर रहा है। खबरों के अनुसार,वह अमेरिकी के साथ ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की बैठक पर गुस्सा व्यक्त करने के लिए सैन्य अभ्यास कर रहा है।पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि 'युद्ध की तैयारियों' के लिए 'यूनाइटेड शार्प सोर्ड' नामक अभ्यास 8 से 10 अप्रैल तक करेगा। चीन द्वारा लॉस एंजिल्स में स्पीकर केविन मैक्कार्थी के साथ बैठक की निंदा करने के बाद अभ्यास की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही थी।
आपको बता दें कि, चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। लेकिन चीन का दोहरा रवैया अपनाते हुए, द्वीप को अपने नियंत्रण में लाने के लिए उसने कभी भी बल प्रयोग का त्याग नहीं कर रहा है। रायटर ने अनुसार,ताइवान की सरकार ने चीन के दावों का कड़ा विरोध किया है। चीन द्वारा वरिष्ठ यूरोपीय नेताओं की यात्रा की मेजबानी करने के कुछ ही घंटों बाद बीजिंग ने ये घोषणा भी आई है।
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि उसने ताइवान के आसपास गश्त और "संयुक्त तलवार" अभ्यास शुरू किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने द्वीप के चारों ओर 13 चीनी विमानों और तीन युद्धपोतों का पता लगाया है।
'अमेरिका गलत और खतरनाक रास्ते पर'
चीन ने गुरुवार (6 अप्रैल) को यूनाइटेड स्टेट्स हाउस के स्पीकर केविन मैककार्थी और ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के बीच हुई एक बैठक के बाद ताइवान के खिलाफ प्रतिशोध की कसम खाई थी। चीन ने यह कहा था कि अमेरिका गलत और खतरनाक रास्ते पर है।
आपको बता दें कि अमेरिका के हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी ने बुधवार (5 अप्रैल) को ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन की स्व-शासित द्वीप के लिए अमेरिकी सपोर्ट को दिखाते हुए एक शो में शिरकत की। इसमें ताइवान को सपोर्ट दिखाते हुए एक दर्जन से अधिक अमेरिकी सांसदों के द्विदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे थे। चीन हमेशा से ताइवान पर अपना अधिकार जताता है।
Leave a comment