World Championship of Legends 2025: रद्द हुआ भारत और पाकिस्तान का मैच, खिलाडियों के विरोध के बाद लिया गया फैसला

World Championship of Legends 2025: रद्द हुआ भारत और पाकिस्तान का मैच, खिलाडियों के विरोध के बाद लिया गया फैसला

World Championship of Legends 2025वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025में 20जुलाई यानि आज होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द कर दिया गया है। यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों, जैसे शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान और यूसुफ पठान द्वारा मैच न खेलने के निर्णय के बाद लिया गया।

शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया पर कहा, "जो कदम 11मई को लिया, उस पर आज भी कायम हूं। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।" उन्होंने अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए यह फैसला लिया। WCL आयोजकों ने भी प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद केवल प्रशंसकों के लिए खुशी के पल लाना था।

कई बड़े खिलाडियों ने अपना नाम लिया वापस 

पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। इस टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। वहीं इस मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा रोष जताया जा रहा है।  

मैच को लेकर लोगों में गुस्सा 

हालांकि, सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

Leave a comment