PM मोदी के लिए बुल्गारिया राष्ट्रपति के ये शब्द इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल, जानें उन्होने क्या कहां?

PM मोदी के लिए बुल्गारिया राष्ट्रपति के ये शब्द इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल, जानें उन्होने क्या कहां?

Rumen Radev Thanked India: बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेवने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। दरअसल, हाल ही में भारतीय नौसेना ने 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित जहाज रूएन को सोमाली समुद्री डाकुओं के कब्जे से बचाया है। भारत के इस कदम से बुल्गारिया के लोग बेहद खुश हैं और भारत को धन्यवाद दे रहे हैं।

रुमेन रादेवने भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,"मैं अपहृत बल्गेरियाई जहाज रूएन और 7 बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहादुरी का आभारी हूं।"

समुद्री डाकुओं ने रूएन जहाज का कर लिया था अपहरण

पिछले साल दिसंबर में सोमाली समुद्री डाकुओं ने रूएन जहाज का अपहरण कर लिया था। जब समुद्री लुटेरों ने इस जहाज पर कब्जा किया तो जहाज पर करीब 17 लोग मौजूद थे। इनमें सबसे ज्यादा म्यांमार के 9 नागरिक शामिल थे। इसके अलावा जहाज के चालक दल में बुल्गारिया के 7 और अंगोला का 1 नागरिक मौजूद था।

40 घंटे तक चला विशेष ऑपरेशन

पिछले शनिवार (16 मार्च 2024) को भारतीय नौसेना ने भारतीय तट से करीब 1400 किमी दूर समुद्री लुटेरों के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था। इस दौरान दोनों गुटों के बीच करीब 40 घंटे तक मुठभेड़ चलती रही। आख़िरकार भारतीय सेना को सफलता मिली। वह जहाज और उस पर मौजूद चालक दल के सदस्यों को मुक्त कराने में सफल रही।

भारत के इस सफल ऑपरेशन में युद्धपोत कोलकाता ने ठोस कार्रवाई की। भारतीय सेना की बहादुरी को देखते हुए आखिरकार करीब 35 समुद्री लुटेरों ने हथियार डाल दिए। रूएन जहाज के मालिक का नाम नवीबुलगर है। नवीबुल्गर बुल्गारिया का रहने वाला है। भारतीय नौसेना द्वारा जहाज को बचाए जाने के बाद उन्होंने कहा, 'रूएन की रिहाई न केवल बुल्गारिया के लिए बल्कि दुनिया के लिए एक बड़ी सफलता है।'

Leave a comment