Pakistan: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से बौखलाया पाक, UN में कहा -ये बाबरी पर नहीं रुकेंगे, अब ज्ञानवापी...

Pakistan: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से बौखलाया पाक, UN में कहा -ये बाबरी पर नहीं रुकेंगे, अब ज्ञानवापी...

Pakistan In UN: खुद को इस्लाम का संरक्षक मानने वाला पाकिस्तान राम मंदिर के अभिषेक के बाद से भारत से नाराज है। इस संदर्भ में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) से भारत में इस्लामिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक बैठक के दौरान यह मांग की। यह बैठक OIC के सदस्य देशों के बीच थी।

आपको बता दें कि,इससे पहले भी पाकिस्तान अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर बयान जारी कर जहर उगल चुका है। बयान में पाकिस्तान ने कहा था कि 6 दिसंबर 1992 को उन्मादी भीड़ ने सदियों पुरानी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। यह निंदनीय है कि भारत की सबसे बड़ी अदालत ने न सिर्फ इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बरी कर दिया। दरअसल, उसी स्थान पर राम मंदिर निर्माण को भी मंजूरी दे दी गई।

पाकिस्तान में ये मांग UNमें उठाई

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट 'द डॉन' के मुताबिक, मुनीर अकरम ने यूनाइटेड नेशंस अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन के एक उच्च अधिकारी मिगुएल एंजेल मोराटिनोस को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा है कि पाकिस्तान भारत के अयोध्या में ध्वस्त बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर के निर्माण और प्रतिष्ठा की कड़ी निंदा करता है। यह प्रवृत्ति भारतीय मुसलमानों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कल्याण के साथ-साथ क्षेत्र में सद्भाव और शांति के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया है कि भारत में इस्लाम से संबंधित विरासत स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने की तत्काल आवश्यकता है। UNको लिखे पत्र में मुनीर अकरम ने आगे लिखा है कि मैं यह पत्र भारत में मुस्लिम धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप की मांग करने के लिए लिख रहा हूं। संयुक्त राष्ट्र को इस्लाम से जुड़े विरासत स्थलों की रक्षा करने और भारत में धार्मिक और सांस्कृतिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

Leave a comment