अमेरिका ने रूस को फिर दी आर्थिक चोट, 100 से ज्यादा कंपनियों पर लगाया बैन

अमेरिका ने रूस को फिर दी आर्थिक चोट, 100 से ज्यादा कंपनियों पर लगाया बैन

America Ban 100Companies Helping Russia:ढाई साल पहले रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया और अमेरिका समेत सभी यूरोपीय देश रूस के खिलाफ खड़े हो गये। रूस की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए उस पर बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए, फिर भी रूस किसी तरह भारत जैसे देशों को डिस्काउंट पर कच्चा तेल बेचकर अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में कामयाब रहा। अमेरिका ने एक बार फिर रूस को मदद मुहैया कराने वाली कंपनियों पर हमला बोला है। एसोसिएटेड प्रेस की खबर के मुताबिक, अमेरिका ने अब 100 से ज्यादा रूसी, एशियाई, आफ्रिकन और साथ ही साथ कुछ यूरोपीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो युद्ध के दौरान रूस को हथियार सप्लाई करने में मदद कर रही थीं।

बता दें कि, यह प्रतिबंध अमेरिकी ट्रेजरी विभाग द्वारा लगाया गया है, जिसमें 60 रूसी आईटी और रक्षा क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। अमेरिका ने तीन रूसी वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा तुर्किये, फ्रांस और हांगकांग की कंपनियों को भी निशाना बनाया गया है। ये कंपनियाँ रूस को भारी मात्रा में परिवहन उपकरण और गोला-बारूद खरीदने में मदद कर रही थीं। अमेरिका हर संभव तरीके से रूस को चोट पहुंचाना चाहता है, ताकि वह युद्ध में आत्मसमर्पण कर दे। यह पहली बार नहीं है जब रूस पर इस तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालाँकि, हर बार रूस इससे उभरा और युद्ध जारी रखा।

यूक्रेन की युद्ध में वापसी

अब तक युद्ध में रूस की ओर से यूक्रेन में घुसकर एकतरफा कार्रवाई की जा रही थी। इस युद्ध में यूक्रेन अमेरिका और यूरोपीय देशों की मदद से ही अपनी रक्षा करने की स्थिति में था। अब यूक्रेन भी रूस में घुसकर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को में ड्रोन हमले किए थे। इन हमलों ने देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी हिलाकर रख दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले डेढ़ महीने के दौरान रूस और यूक्रेन दोनों का दौरा किया। हालाँकि, यह युद्ध कब रुकेगा, इस पर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Leave a comment