
Africa Attack: अफ्रीकी देश में अलग-अलग हमलो में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। हमले में कांगो, नाइजीरिया और बुर्किना फासो जैसे देश शामिल है। इस बीच आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने पूर्वी कांगो में हमला कर करीब 20लोगों की जान ले ली। इस्लामिक स्टेट ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के अनुसार, बेनी के बाहरी इलाके में स्थित एक गांव मुसंडाबा में एक हमला हुआ जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई। बेनी क्षेत्र के सैन्य प्रशासक कर्नल चार्ल्स ओमेगा ने कहा, “मुसंदबा गांव में शुक्रवार को हमने करीब 20मृतकों की गिनती की थी।” स्थानीय कार्यकर्ता जेनवीर कासेरेका कसायिरियो ने कहा कि 22शव पास के एक अस्पताल में लाए गए हैं। बता दें कि बुर्किना फासो में जिहादियों के हमलों में 44, नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30और कांगो में इस्लामिक स्टेट के हमले में 20से ज्यादा लोग मारे गए हैं।
बुर्किना फासो में भी मारे गए 44लोग
इसके अलावा पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में भी बड़ा हमला हुआ है। यहां 44लोगों की मौत की खबर है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिहादियों ने बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में ये हमला किया है। कहा जा रहा है कि जिहादियों ने कूराकू और तोंदोबी गांव को निशाना बनाया।
नाइजीरिया में हुए हमले में 30की मौत
नाइजीरिया में भी बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 30लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने शुक्रवार शाम बेन्यू राज्य के मगबान गांव में हमला कर दिया। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।
Leave a comment