Women Premier league Auction 2023: करोड़पति की लिस्ट में 20 महिला खिलाड़ी, जानें किन-किन खिलाडियों पर हुई पैसों की बरसात

Women Premier league Auction 2023: करोड़पति की लिस्ट में 20 महिला खिलाड़ी, जानें किन-किन खिलाडियों पर हुई पैसों की बरसात

women Premier League Auction: महिला प्रीमियर लीग' के लिए आज मेगा ऑक्शन आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में कुल 448 महिला खिलाडियों में शामिल हुए। इनमें 20 खिलाड़ियों को एक करोड़ या उससे ज्यादा में खरीदा गया है। वहीं 30 विदेशी खिलाडियों पर बोली लगाई गई। ऑक्शन में भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं उनका भी बेस प्राइस 50 लाख रूपये था। भारत की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। भारत की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह को बेंगलुरु को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली की टीम ने 2 करोड़ में खरीद लिया।वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ दिल्ली की टीम ने खरीदा।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा पेरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 1.70 करोड़ रूपये में खरीदा। इसके साथ ही न्यूजीलैडं की सोफी डिवाइन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 लाख रूपये में खरीदा। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्नर को गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीद कर अपने दल में शामिल कर लिया। वहीं इंग्लैंड की सोफी एलेस्टोन के यूपी वॉरियर्स 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं।

Leave a comment