Women's Day 2024: 8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं International Women's Day, क्या है इसका महत्व

Women's Day 2024: 8 मार्च को ही क्यों मनाते हैं International Women's Day, क्या है इसका महत्व

Women's Day 2024: कहा जाता है कि एक महिला सारे रिश्तों को एक माला में पिरोकर रखती है। महिलाएं घर को संभालने के साथ-साथ ऑफिस की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती है। इसके अलावा देश की तरक्की में भी महिला अहम भूमिका निभाती हैं। हर साल 8 मार्च को महिलाओं को उनके कार्यों के लिए विशेष सराहना देते हुए पूरे देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है 8 मार्च को हीवुमन्स डे सेलिब्रेशन के लिए क्यों चुना गया? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं आखिर क्यों 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इससे कुछ जुड़ी रोचक बातें।

8 मार्च को क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

8 मार्च का दिन महिला दिवस मनाने के लिए एक खास वजह है। दरअसल 8 मार्च को अमेरिका में काम करने वाली महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन छेड़ा था। न्यूयॉर्क में सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने 1908 में वर्कर्स को सम्मान देने के मकसद से ये दिन चुना था।

वहीं, महिला दिवस मनाते हुए रूसी महिलाओं ने पहले विश्व युद्ध का विरोध किया था। 1917 में रूस की महिलाओं ने ब्रेड एंड पीस को लेकर हड़ताल की थी। 8 मार्च को यूरोप में महिलाओं ने पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं। इसी कारण से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी।

महिला दिवस 2024 की थीम

हर साल अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल यानी 2024 का थीम Inspire Inclusion (एक ऐसी दुनिया,जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले) के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व

इस दिन को मनाने का मकसद केवल महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए है। महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है।

Leave a comment