Search KhabarFast

Press ESC to close

एक शर्त के साथ ससुर से भी गुजारा भत्ता मांग सकती है महिलाएं! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

एक शर्त के साथ ससुर से भी गुजारा भत्ता मांग सकती है महिलाएं! हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

Allahabad HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। फैसले में कहा गया है कि हिन्दू विधवा महिलाएं अपने ससुर से भी गुजारा भत्ते की मांग कर सकती है। कोर्ट ने कहा कि पति का अपनी पत्नी का भरण-पोषण करने का दायित्व मृत्यु के बाद भी बना रहता है।

ऐसे में कोई भी विधवा अपने ससुर से भी भरण-पोषण की मांग कर सकती है। यानी हाईकोर्ट की शर्तां के मुताबिक पति के गुजर जाने के बाद ही कोई विधवा अपने ससुर से भरण-पोषण का दावा कर सकती है।

कोर्ट ने क्या आदेश दिया

जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस सत्य वीर सिंह की बेंच ने कहा कि यह बात पूरी तरह से स्थापित है कि पति का अपनी पत्नी का भरण-पोषण करने का दायित्व होता है। यह स्थिति उन मामलों से सामने आई है, जहां पति-पत्नी अलग हो गए हैं पत्नी ने भरण-पोषण की मांग की है। इतना ही नहीं पत्नी का भरण-पोषण करना पति का कर्तव्य उनके गुजर जाने के बाद भी कानूनन बना रहता है। जिससे विधवा को अपने ससुर से भरण-पोषण की मांग का अधिकार मिल जाता है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हाईकोर्ट एक पति द्वारा उस अपील की सुनवाई कर रहा था। जिसमें उसने फैमिली कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसकी पत्नी पर झूठी गवाही देने का केस चलाने की अनुमति मांगने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था। याचिकाकर्ता पति का आरोप है कि उसकी पत्नी भरण-पोषण की मांग करते हुए झूठे बयान दिए हैं। पति का दावा है कि उसकी पत्नी ने खुद को गृहणी बताया है लेकिन, वह एक कामकाजी महिला है। पति ने कहा कि उसके बैंक खाते में 20 लाख रुपए से अधिक की एफडी है लेकिन, हलफनामा में बताया नहीं।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता लगी हाथ, ISI के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Espionage Module Busted: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल ने जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा कंट्रोल किया जा रहा था। पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast