Search KhabarFast

Press ESC to close

सूरत के एक घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

सूरत के एक घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Surat Fire News: गुजरात के सूरत शहर के लिम्बायत इलाके में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक घर में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। यह घटना लिम्बायत के बेठी कॉलोनी, मिठी खाड़ी के पास हुई। जिस घर में आग लगी, वहां साड़ी से जुड़ा काम और स्टोरेज किया जाता था। आग लगने के बाद घर में तेजी से धुआं भर गया, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए और उनका दम घुट गया।

कैसे लगी ये आग?

फायर विभाग के अनुसार, आग सुबह करीब 11 बजे एक इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड से निकली चिंगारी के कारण लगी। घर में बड़ी मात्रा में साड़ियां और पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली फोम शीट्स रखी थीं। ये फोम शीट्स जल्दी आग पकड़ लेती हैं और जहरीला धुआं पैदा करती हैं, जिससे हालात और खतरनाक हो गए। घटना के समय घर में मौजूद चार महिलाएं और एक चार साल का बच्चा धुएं में फंस गए। आसपास के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

अस्पताल में हुई पांचो लोगों की मौत

सभी पांचों लोगों को बेहोशी की हालत में SMIMER अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, मौत जलने से नहीं बल्कि जहरीला धुआं अंदर जाने से हुई। मृतकों की पहचान शहनाज बेगम (65), हुस्ना बेगम (18), शबीना (28), खुश्नुमा (19) और चार साल के सुहान के रूप में हुई है। एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

बचाव कार्य में आई दिक्कत

फायर अधिकारियों ने बताया कि घर में ज्वलनशील सामान होने और संकरी गलियों के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आई। पड़ोसियों ने बताया कि धुआं इतना ज्यादा था कि कोई अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि घरों में ज्वलनशील सामान रखने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी खतरनाक हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast