नोएडा में भी दिल्ली जैसी वारदात, पेरीफेरल हाईवे पर मिला सिर कुचला महिला का शव

नोएडा में भी दिल्ली जैसी वारदात, पेरीफेरल हाईवे पर मिला सिर कुचला महिला का शव

नई दिल्ली: दिल्ली में एक लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटे जाने के बड़ा नोएडा से भी इसी तरह की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। सिर कुचलने जाने के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए सिर कुचलकर शव को फेंका गया हो। दादरी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी गई है। 
 
दादरी कोतवाली क्षेत्र में पुल के पास सोमवार को ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर महिला का शव बरामद हुआ। सिर को किसी वाहन के पहिए से कुचला गया है, जिसकी वजह से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला की हत्या कहीं और करने के बड़ा आरोपियों ने शव को यहां फेंका है।
 
पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। सिर कुचले जानें के कारण महिला की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन, अज्ञात महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और महिला की पहचान के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार-रविवार दरमियान रात एक लड़की को पांच कार सवार युवकों ने कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटा। हादसे में 23 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। वहीं सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले में पुलिस लगातार जांच को आगे बढ़ाते हुए कार्रवाई कर रही है।
 
 
 

Leave a comment