
Pakistan Ranking in WJP: हाल ही में वर्ल्ड जस्टिस प्रोजेक्ट (WJP) ने अपनी एक लिस्ट जारी की है। WJP लॉ इंडेक्स, 2024 की इस लिस्ट में दुनिया के 142 देश शामिल हैं। जिसमें पाकिस्तान कानून व्यवस्था के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे खराब देश है। वहीं, इस लिस्ट में आखिरी नाम अमेरिकी के वेनेजुएला का है।
कैसे तय होती है देशों की रैंकिंग?
प्रत्येक साल एक सर्वे के बाद ही WJP की लिस्ट जारी की जाती है। ये सर्वे 8 प्रमुख कारकों का इस्तेमाल कर देशों की रैंकिंग तय करते है। इन सर्वों में सरकारी शक्तियों पर प्रतिबंध, भ्रष्टाचार की अनुपस्थिति, लोकतांत्रिक सरकार, नागरिकों को मौलिक अधिकार, व्यवस्था और सुरक्षा, नागरिक न्याय और आपराधिक न्याय जैसे कारक शामिल हैं।
क्या है पाकिस्तान की रैंकिंग?
WJP रूल ऑफ लॉ इंडेक्स 2024 के मुताबिक, पाकिस्तान को कानून व्यवस्था और सुरक्षा के मामले में इंडेक्स में 140वें स्थान पर रखा गया है। इसका कारण अपराध नियंत्रण, सशस्त्र संघर्षों से सुरक्षा और नागरिक विवादों को हल करने के लिए हिंसा का उपयोग करना है। इसके अलावा कानून के शासन सूचकांक में पाकिस्तान ने 142 देशों में से 129वे रैंक पर है।
वहीं, सरकारी शक्तियों पर प्रतिबंधों के लिए पाकिस्तान को 103वें स्थान पर आता है। भ्रष्टाचार के लिए 120वें स्थान पर, लोकतात्रिक सरकार के लिए 106वें स्थान पर, मौलिक अधिकारों के लिए 128वें स्थान पर और आपराधिक न्याय के लिए पाकिस्तान 98वें स्थान पर रखा गया है।
अन्य देशों की रैंकिंग
वहीं, इस सूची में 6 साउथ एशियाई देशों में पाकिस्तान और अफगनिस्तान सबसे निचले स्थान पर हैं। इसके अलावा, इस लिस्ट में आखिरी नाम अमेरिकी के वेनेजुएला का है।
Leave a comment