ईरान में होगा सत्ता परिवर्तन? न्यूक्लियर साइट्स पर हमले के बाद ट्रंप ने उठाए सवाल

Iran Nuclear Sites Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों फोर्डो, नतांज, और इस्फहान पर किए गए हवाई हमलों के बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता पर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा "शासन परिवर्तन की बात कहना शायद राजनीतिक रूप से सही नहीं है लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में असमर्थ है। तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं?" यह बयान अमेरिकी सेना द्वारा 'ऑपरेशन मिडनाइट हैमर' के बाद आया। जिसमें बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने 420,000 पाउंड बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया।
हमले की पूरा कहानी और परिणाम
अमेरिका ने इन हमलों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने या सीमित करने के उद्देश्य से अंजाम दिया। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। और इसे "शानदार सैन्य सफलता" का नाम दिया। लेकिन ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें हमलों की आशंका थी। और उन्होंने महत्वपूर्ण परमाणु सामग्री को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इन हमलों को "संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन" बताते हुए कड़ी निंदा किया।
खामेनेई का जवाब और क्षेत्र में तनाव
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिकी हमलों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा "हम सरेंडर नहीं करेंगे। अगर अमेरिकी सेना ने इजरायल के साथ मिलकर हमला किया। तो इसका अंजाम बुरा होगा।" ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उनके पास "आक्रामक गठबंधन" के खिलाफ सभी विकल्प खुले हैं। इस बीच इजरायल ने भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
वैश्विक प्रतिक्रिया और शासन परिवर्तन की अटकलें
ट्रंप के 'Make Iran Great Again' (MIGA) नारे और शासन परिवर्तन के संकेत ने वैश्विक स्तर पर बहस छेड़ दी है। रूस, चीन, और पाकिस्तान सहित कई देशों ने अमेरिकी हमलों की जमकर निंदा की। जबकि ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इसे समर्थन दिया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि यह हमला क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ा सकता है।
Leave a comment