क्या IPL 2026 में RCB पर लगेगा बैन? जानें क्यों BCCI ले सकता है ये बड़ा फैसला

RCB Banned 2026: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली खिताबी जीत का जश्न मातम में बदल गया। जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित विजय परेड के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। इस त्रासदी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सामने RCB के भविष्य को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्या RCB को IPL 2026 से बैन किया जाएगा? आइए जानते हैं।
क्या हुआ था भगदड़ में?
4 जून 2025 को RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में एक भव्य विजय परेड का आयोजन किया गया था। लेकिन भीड़ प्रबंधन में कमी होने के कारण अपर्याप्त पुलिस व्यवस्था और आयोजकों के बीच समन्वय की कमी के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाहर निकलने में दिक्क्तों और चिकित्सा सुविधाओं के कमी होनें के कारण इस हादसे को और गंभीर बना दिया। इस घटना ने न केवल प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। बल्कि RCB और BCCI की साख पर भी सवाल उठाए।
BCCI की प्रतिक्रिया और जांच
इस हादसे के बाद RCB इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया गया। कर्नाटक सरकार ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें RCB के मैनेजमेंट की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा हम इस तरह की घटनाओं में मूकदर्शक नहीं रह सकते। यह RCB का निजी आयोजन था। लेकिन BCCI क्रिकेट की जिम्मेदारी लेता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगा।
क्या RCB पर लगेगा बैन?
BCCI के नियमों के अनुसार प्रत्येक फ्रेंचाइजी को सार्वजनिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रावधानों का पालन करना होता है। अगर जांच में RCB की लापरवाही साबित होती है। तो BCCI के पास सख्त कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को 2016 में सट्टेबाजी विवाद के कारण दो साल के लिए बैन किया गया था।
खबरों के अनुसार BCCI की लीगल टीम RCB के कॉन्ट्रैक्ट और सुरक्षा प्रावधानों की समीक्षा कर रही है। अगर लापरवाही पाई गई तो RCB पर बैन या भारी जुर्माना लग सकता है। RCB ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए यह दावा कर सकती है कि सुरक्षा व्यवस्था राज्य सरकार के सहयोग से की गई थी।
Leave a comment