
FIR On Yash Dayal: भारतीय क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उनपर आईपीसी की धारा 69 के तहत एफआईर दर्ज की गई है। यह धारा गैर-जमानती है। इसके तहत अगर यश दयाल पर लगे आरोप सच साबित होता है, तो उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की का कहना है कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण किया। लड़की ने शारीरिक संबंध बनाने के आरोप भी लगाए। पीड़ित लड़की ने व्हाटसएप चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।
हालांकि, पुलिस पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। उसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने कानूनी तौर पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। फिर पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करेगी। वहीं, पीड़ित लड़की का आरोप सच होता है तो यश दयाल को गिरफ्तार किया जा सकता है।
पीड़ित लड़की ने इस बात की भी किया जिक्र
पीड़ित लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली बताई जा रही है। उसने FIR कराते हुए इस बात का जिक्र किया है कि वो और यश दयाल पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थीं। सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने ये भी दावा किया है कि यश दयाल के परिवार वालों ने भी उसे शादी का भरोसा दिया है। उसका यश दयाल के घर आना-जाना लगा रहता है। हालांकि, अभी तक इस मामले में यश दयाल और ना ही उनके परिवार की ओर से कोई बयान आया है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है।
दो-तीन युवतियों सें संबंध
इसके अलावा यश दयाल पर अन्य दो-तीन युवतियों से भी संबंध रखने का आरोप है। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया। इसके बाद 24जून को इंदिरापुरम पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लिया। वहीं, 28जून को पुलिस ने यश दयाल को अपना बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था लेकिन, यश दयाल की तरफ से बयान नहीं दर्ज करवाए हैं।
Leave a comment