
CM Hemant Soren Slams Congress: असम में एक बार फिर से गोमांस पर बैन लगाने की मांग उठ गई है। इस बार राज्य के सीएम हेमंत विस्व शर्मा ने गेंद कांग्रेस के पाले में डाल दी है। सीएम हेमंत ने कहा कि अगर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा उन्हें पत्र लिखकर गोमांस पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करें तो वह राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगा देंगे।
दरअसल सारा विवाद उपचुनवा को लेकर छिड़ा हुआ है। बता दें कि मुस्लिम बहुल सामगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान भाजपा पर गोमांस बांटने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि इस उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी लेकिन इस सीट पर कांग्रेस 25 साल से जीतती आ रही थी।
सीएम हेमंत का कांग्रेस को चुनौती
असम के मुख्यमंत्री से जब शनिवार यानी 30 नवंबर को कांग्रेस के आरोपों पर जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि सामगुड़ी सीट 25 साल तक कांग्रेस जीतती रही। सामगुड़ी जैसे निर्वाचन क्षेत्र में 27,000 वोटों के अंतर से हारना कांग्रेस के इतिहास की सबसे बड़ी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की जीत से ज्यादा कांग्रेस की हार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि दुख के बीच रकीबुल हुसैन ने एक अच्छी बात कही कि गोमांस खाना गलत है, है न? बता दें कि रकीबुल हुसैन ने कहा था कि मतदाताओं को गोमांस बांटकर कांग्रेस-भाजपा का चुनाव जीतना गलत है।
कांग्रेस लिखकर दे तो प्रतिबंध लगाऊंगाः सीएम हेमंत
सीएम हेमंता यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस मतदाताओं को गोमांस की पेशकश करके ही अब तक सामगुड़ी जीत रही थी। कांग्रेस सामगुड़ी को अच्छी तरह से जानती हैं। क्या इसका मतलब यह है कि गोमांस की पेशकश करके सामगुड़ी सीट जीता जा सकता है?' सीएम सरमा ने कहा कि मैं रकीबुल हुसैन से कहना चाहता हूं कि गोमांस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। क्योंकि, उन्होंने खुद कहा है कि यह गलत है। उन्हें मुझे केवल लिखित में देने की जरूरत है। बोलने की नहीं कि गोमांस बांटकर चुनाव जीतना गलत है। बल्कि असम में इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं, तो सभी समस्याएं हल हो जाएंगी।
Leave a comment