
History Of Delhi University: अगर आप कहेंगे की भारत की यूनिवर्सिटी सिर्फ शिक्षाविद, डॉक्टर , इंजीनियर और वैज्ञानिक को ही पैदा करता है, तो अब आप इस बात को भूल जाइए। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। यहां शिक्षाविद कम और राजनेता ज्यादा पैदा होते हैं। देश के कई कई दिग्गज यहीं से पढ़कर निकले हैं। यहां से पढ़कर निकले दिग्गजों ने वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री समेत तमाम अदम पदों की जिम्मेदारी संभाली है।
68 साल के इतिहास में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने देश को कई ऐसे काबिल नेता दिए हैं। जिन्होंने राजनीति में अपना परचम लगराया है। एबीवीपी का गढ़ कहे जाने वाला डीयू से निकले वाले छात्रनेता देश की मुख्यधारा की राजनीति में पैठ बनाने में जुट जाते हैं। आइए एक लिस्ट देख लेते हैं उन नेताओं की जिन्होंने राजनीति की शुरुआत डीयू से की उसके बाद सत्ता के शीर्ष पदों तक का सफर तय किया।
डीयू के दिग्गजों ने राजनीति में लहराया परचम
देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, विजय गोयल, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, कांग्रेस नेता शशि थरूर, मणिशंकर अय्यर, हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, वरिष्ठ राजनेता खुशवंत सिंह, पूर्व सासंद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंतजीत सिंह, पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्मा प्रकाश, ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनयक, दिल्ली के दूसरे मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा , केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी यही से राजनीति का गुड़ सीखा है।
डीयू में कब हुई छात्र राजनीति की शुरुआत?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी। तब से अब तक लगातार डीयू से नेता निकले और देश की मुख्यधारा की राजनीति में जुड़ते गए। एनएसयूआई की ओर से अजय माकन, सुभाष चोपड़ा, हरचरण सिंह जोश, हरिशंकर गुप्ता, अल्का लांबा, नीतू वर्मा, शालू मलिक और बहुत से छात्र नेताओं ने राष्ट्रीय राजनीति में अपना जलवा दिखाया। वहीं, वर्ष 1974 में एबीवीपी की तरफ से अरुण जेटली दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष बनें। छात्र राजनीति के बाद वह भाजपा से होते हुए देश की राजनीति तक पहुंचे। राज्यसभा सांसद, व केंद्रीय मंत्री भी रहें। पेशे से वकील वह दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहें।
Leave a comment