
Amarnath Yatra 2024 Starting Date: अमरनाथ यात्रा हिंदू धर्म में सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है। शिव भक्त पूरे साल अमरनाथ यात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ताकि वे पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें। जहां एक तरफ अमरनाथ यात्रा बहुत कठिन होती है, जिसके लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ कभी बारिश तो कभी ठंड का मौसम हर कदम पर भक्तों की परीक्षा लेता है, लेकिन इन सब कठिनाइयों के बाद भी भक्त पूरे जोश से बाबा बर्फानी के दर्शन करने पहुंचते हैं।
अमरनाथ यात्रा भारतीय सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की एक महत्वपूर्ण यात्रा है। यह यात्रा हर साल जुलाई-अगस्त महीने में शुरू की जाती है, जब लाखों श्रद्धालु अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए यात्रा करते हैं।अमरनाथ गुफा भगवान शिव के लिए धार्मिक रूप से बेहद पवित्र स्थल मानी जाती है। यहां भगवान शिव का अनुमानित 5,000 साल पुराना शिवलिंग है, जिसे देवों की सुरक्षा के लिए योगिनी पार्वती ने बनाया था।
कब से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा
गौरतलब है कि अमरनाथ की यात्रा आषाढ़ मास की पूर्णिमा से शुरू होती है और सावन की पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन तक चलती है। साल 2024 में अमरनाथ यात्रा 29 जून 2024 से शुरू हो रही है, जो 29 अगस्त को खत्म हो रही है। हालांकि, इसके लिए तत्काल पंजीकरण सुविधा 26 जून से शुरू हो चुकी है।
कैसे प्रकट होते है बाबा बर्फानी?
पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी को शिव का प्रतीक माना जाता है। अमरनाथ गुफा में बर्फ की एक छोटी शिवलिंग जैसी आकृति प्रकट होती है, जो लगातार 15 दिन तक रोजाना धीरे-धीरे बढ़ती है। 15 दिन में बर्फ के इस शिवलिंग की ऊंचाई 2 गज से भी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं चांद के घटने के साथ ही शिवलिंग का आकार भी घटने लग जता है।
Leave a comment