पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर क्यों रोया अक्षत? लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर क्यों रोया अक्षत? लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Lucknow Murder Case:लखनऊ के मनवेंद्र सिंह हत्याकांड की कहानी जिसने भी सनी, उसके रोंगटे खड़े हो गए। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस अक्षत से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारादत की रात अक्षत और उसके पिता नशे में थे।

अक्षत पर आरोप है कि पिता के भला-बुरा कहने पर उसने लाइसेंसी राइफल से गोली चला दी। वहीं, पिता की हत्या के बाज वह बहन से लिपटकर रोने लगा। सूत्रों का कहना है कि जेल जाने के बाद उसने बहन कृति से मिलने की इच्छा रखी। वहीं, थाने में बहन को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगे।

जेल में कैसे कटी रात

पुलिस की गिरफ्तारी के बाद अक्षत पहली रात पूरी तरह बेचैन रहा। वह रात भर दीवार से सटकर बैठा रहा और बदहवास रहा, वह कभी रोता को कभी पछतावे की बात करता। जेल अस्पताल में भर्ती आरोपी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि पहले पिता ने उसे पीटा, उसके बाद उसने गोली चलाई। बताया जा रहा है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और अक्षत के बयान की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है।

बहन है परेशान

इस सनसनीखेज वारादात के बाद घर की सबसे छोटी सदस्य और अक्षत की बहन कृति सदम में है। मां को पहले खो चुकी बेटी अब पिता की मौत और भाई के जेल जाने से परेशान है। पुलिस फॉरेंसिक जांच , डिजिटल साक्ष्य और आर्थित लेन-देन की भी जांच की जा रही है। ताकी इस खून की कहानी के हर पहलू की सच्चाई सामने आ सके। लखनऊ का नीला ड्रम कांड अब सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि इस कलयुग में रिश्तों के तार-तार होने की कहानी को भी बयां कर रहा है। 

Leave a comment