Dussehra 2024: क्यों रावण दहन के बाद उसकी राख को रखते हैं सुरक्षित? इससे जुड़ी है ये मान्यता

Dussehra 2024: क्यों रावण दहन के बाद उसकी राख को रखते हैं सुरक्षित? इससे जुड़ी है ये मान्यता

Benefits of RavanDahan Ashes: आज पूरे देश में दशहरे का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन राम जी ने रावण का वध किया और लंका पर विजय प्राप्त की थी। इस साल दशहरा का पर्व आज यानी 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जा रहा है

दशहरा के दिन रावण दहन किया जाता है। इसी के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के भी पुतले जलाए जाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि रावण को जलाने के बाद उसकी राख को शुभ माना जाता है। इसके कुछ आसान उपायों से आपके घर में सुख समृद्धि आती है।

माथे पर लगाएं राख

दशहरा के दिन रावण दहन होने के बाद आप इस राख से अपने माथे पर तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। इसके साथ ही आपको इससे धन लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा यह तिलक आपको बुरी नजर से भी बचाता है। इसके आपके व्यापार में लाभ की संभावना भी बढ़ सकती है। इस तिलक से सकारात्मकता बढ़ती है।

तिजोरी में रखें दहन की लकड़ी

रावण दहन के बाद अगर कुछ लकड़ी बच गई, तो आप इसे उठाकर रख सकते है। रावण दहन की लकड़ी को घर में रखना शुभ माना जाता है। खास तौर पर आप इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से धन लाभ हो सकता हैं। इसके अलावा इस लकड़ी को आप तिजोरी में भी रख सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होती है।

नजर दोष को दूर करता है राख

यदि आपके घर को किसी की बुरी नजर लग गई है। आपके बनते हुए कार्य बिगड़ रहे हैं तो आप रावण दहन की राख को अपने घर के चारों ओर घुमाकर बाहर फेंक दें। ऐसा करने से नजर दोष दूर होता है। आपकी सभी समस्याएं दूर होने लगती है।  

Leave a comment