कौन है यह युवा खिलाड़ी जो 23 की उम्र में क्रिकेट जगत में छाया, जमकर हो रही वाहवाही

कौन है यह युवा खिलाड़ी जो 23 की उम्र में क्रिकेट जगत में छाया, जमकर हो रही वाहवाही

Indian cricket: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल ने मात्र 23 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और बेमिसाल तकनीक के दम पर यशस्वी ने न केवल घरेलू क्रिकेट बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ी है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों और दिग्गजों से खूब वाहवाही बटोरी है।
 
ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन
2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यशस्वी ने पर्थ टेस्ट में 104 रनों की शानदार पारी खेली। जिसने भारत को 295 रनों की ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस शतक के साथ वे ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय ओपनर बन गए। जिन्होंने 22 साल और 330 दिन की उम्र में यह जीत हासिल किया। यशस्वी ने 28 पारियों में 1500 टेस्ट रन पूरे किए। जो उन्हें चेतेश्वर पुजारा के बाद सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनाता है। उनकी इस उपलब्धि ने सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की तारीफें बटोरीं।
 
यशस्वी का IPL में धमाल
यशस्वी की प्रतिभा का लोहा IPL 2025 में भी देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों का दिल जीत लिया। विशेषज्ञों का मानना है कि यशस्वी की निरंतरता और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बना सकती है।
 
कठिन शुरुआत से शिखर तक
मुंबई के आजाद मैदान के पास पान की दुकान पर रहने वाले यशस्वी का सफर प्रेरणादायक है। गरीबी और संघर्षों के बीच उन्होंने अपने सपनों को हकीकत में बदला। अंडर-19 विश्व कप 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी ने तब सुर्खियां बटोरी थीं। उनकी मेहनत और जुनून ने उन्हें भारतीय टीम तक पहुंचाया। जहां वे अब रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेल रहे हैं।
 
 

Leave a comment