
IPL 2023 : आईपीएल 2023 के 13वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 205 रन का लक्ष्य रखा था। इसके अलावा कोलकाता ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसके साथ ही गुजरात की ये पहली हार थी।
बता दें कि इस पूरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने अपनी रोचक खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खिच लिया। दरअसल रिंकू सिंह ने 23 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली और केकेआर के फैंस का पैसा वसूल कर दिया है। आपको उस मैच विनर रिंकू के बारे में बताते है। कहा जाता है कि रिंकू की कहानी बेहद दिलचस्प है। उन्हें पोछा लगाने तक की नौकरी मिली, फिर उन्होंने क्रिकेट को जुनून बनाया और आईपीएल खेलने वाले अलीगढ़ के पहले क्रिकेटर बन गए।
अलीगढ़ के रिंकू ने कर दिया था कमाल
वहीं रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेटर है,जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आते है। रिंकू लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज और राइट हैंडर ऑफ ब्रेक बॉलर है। 12 अक्टूबर 1997 को रिंकू का जन्म यूपी के अलीगढ़ जिले में हुआ था। रिंकू बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिता एलपीजी गैस सिलेंडर डिलीवरी मैन थे, जिनका नाम खानचंद्र सिंह है। उनकी मां वीना देवी हाउस वाइफ हैं। रिंकू के दो भाई-बहन हैं। जिनका नाम- जीतू सिंह और नेहा सिंह है।
Leave a comment