धनतेरस में सामान खरीदने का कब है शुभ मुहूर्त, त्योहार से जुड़ी जानकारी यहां देखें

धनतेरस में सामान खरीदने का कब है शुभ मुहूर्त, त्योहार से जुड़ी जानकारी यहां देखें

Dhanteras Festival: हिन्दू धर्म में धनतेरस का काफी महत्व है। धनतेरस दिवाली से पहले मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर का भी पूजन होता है।  मान्यता है कि इस दिन भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से साधक को आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति को धन दौलत की कमी नहीं होती है।

कब है धनतेरस?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार यानी 29अक्टूबर 2024को सुबह 10बजकर 31मिनट पर होगी। त्रयोदशी तिथि का समापन बुधवार यानी 30अक्टूबर 2024को दोपहर 1बजकर 15मिनट पर होगा। उदय तिथि के मुताबिक, धनतेरस का त्योहार 29अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, धनतेरस पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत 29अक्टूबर शाम 6बजकर 31मिनट से लेकर 8बजकर 13मिनट तक रहेगा। इस बार धनतेरस की पूजा के लिए कुल 1घंटा 41मिनट का शुभ समय मिलेगा।

धनतेरस पर क्या खरीदें?              

धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत ही शुभ कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं को खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन दौलत की बढ़ोतरी होती है।

सोने और चांदी के सिक्के      

धनतेरस के दिन सोने-चांदी का कोई भी सामान या लक्ष्मी गणेश की तस्वीर वाले सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। यह बहुत ही शुभ लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का नवास होता है। सोने चांदी के अलावा इस दिन पीतल से बनी धातु की चीजों की खरीदारी करना बेहद लाभकारी माना जाता है।

श्री यंत्र     

धनतेरस के दिन श्रीयंत्र घर लाना बहुत लाभाकरी होता है। मान्यता है कि श्रीयंत्र खरीदने और दिवाली के दिन उसकी पूजा करने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

चावल

धनतेरस के दिन चावल खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन चावल खरीदने पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन चावल खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें की टूटे हुए चावल न खरीदें। 

धनिया

धनतेरस के दिन धनिया जरूर खरीदना अच्छा माना जाता है।  इस दिन धनिया खरीदना बहुत ही लाभाकरी माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन पूजा में मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने से मां प्रसन्न होकर सुख -समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

झाड़ू             

धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर घर लाना चाहिए। झाड़ू घर की साफ-सफाई करती है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में झाडू का सम्मान होता है वह मां लक्ष्मी वास करती हैं। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

गोमती चक्र            

धनतेरस के दिन गोमती चक्र खरीदना भी बहुत अच्छा होता है। यह गुजरात की गोमती नदी में पाया जाने वाला प्राकृतिक रूप से बना घोंघे के जैसा होता है। इसे नाग चक्र या शिला-चक्र भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन गोमती चक्र घर लाने से धन दौलत में बढ़ोतरी होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

Leave a comment