Holika Dahan 2024: रविवार या सोमवार....कब है होलिका दहन 2024, जानिए

Holika Dahan 2024: रविवार या सोमवार....कब है होलिका दहन 2024, जानिए

Holika Dahan 2024: इस साल 25मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है। लेकिन इस बार होलिका दहन को लेकर दुविधा बनी हुई है। दरअसल, होलिका दहन के दिन इस बार भ्रदा है और भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता है जिस वजह से इस दिन के शुभ मुहूर्त को लेकर संशय बना हुआ है।

होलिका दहन 2024रविवार या सोमवार को?

इस होलिका दहन को लेकर लोगों के मन दुविधा बनी हुई हैं कि होलिका दहन कब किया जाए। फाल्गुन पूर्णिमा यानी 24 मार्च रविवार को 09:23 बजे के बाद से लग रही है और 25 मार्च सोमवार को 11:31 बजे तक रहेगी। वैसे तो हलिका दहन 25 मार्च को मनाया जाना चाहिए, लेकिन उस दिन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 09:23बजे तक है। इसी वजह से होलिका दहन रविवार को 24 को मनाया जाए तभी सही रहेगा।  

ज्योतिष के मुताबिक, भद्रा काल में किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को नहीं किया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि भद्रा भगवान सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं। भद्रा का स्वभाव भी शनिदेव की ही तरह कठोर और क्रोधी है, इसलिए भद्रा के स्वभाव को काबू में करने के लिए ब्रह्माजी ने उन्हें काल गणना या पंचांग के प्रमुख अंग विष्टि करण में जगह दी है। यही वजह है कि जब भी भद्र काल लगता है तो उस समय धार्मिक और मंगल कार्य नहीं किए जाते हैं।

क्यों मनाते हैं होलिका दहन

हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और दानव होलिका के बारे में कथा है। प्रह्लाद राक्षस हिरण्यकश्यप और उसकी पत्नी कयाधु का पुत्र हुआ करता था। हिरण्यकश्यप नहीं चाहता था कि प्रह्लाद भगवान विष्णु की पूजा करे। एक दिन, उसने अपनी बहन होलिका की मदद से अपने बेटे को मारने की योजना बनाई। होलिका के पास एक दिव्य चुनरी थी। तब होलिका को यह चुनरी ब्रह्मा जी ने अग्नि से बचाने के लिए उपहार में दी थी।

Leave a comment