नियम तोड़ने पर WhatsApp का एक्शन, Ban किए 36 लाख से ज्यादा अकाउंट्स

नियम तोड़ने पर WhatsApp का एक्शन, Ban किए 36 लाख से ज्यादा अकाउंट्स

Whatsapp: मोस्ट पॉपुलर मैसेजिंग एप्लीकेशन वॉट्सऐप (Whatsapp) ने नियम न मानने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। वॉट्सऐप ने दिसंबर 2022 में लाखों अकाउंट्स को भारत में बैन किया है। कंपनी IT नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हर महीने इस तरह की कार्यवाही करती है।

वॉट्सऐप ने बीते साल के दिसंबर महीने में 36.77 अकाउंट्स को बैन किया, जो नवंबर के मुकाबले कम है। नवंबर महीने में ऐप ने 37.16 लाख अकाउंट्स को बैन किया था, जो दिसंबर महीने में घटकर 36.77 लाख हो गई। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को एक्टिवली प्रतिबंधित किया गया है। 
 
36.77 लाख अकाउंट्स हुए बैन
 
वॉट्सऐप ने 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में 36.77 लाख अकाउंट्स को बैन किया है। इसमें 13.89 लाख अकाउंट्स को किसी यूजर के रिपोर्ट करने से पहले ही सक्रियता के साथ प्रतिबंधित किया गया है। 2021 में नए आईटी नियम आने के बाद बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करनी होती है।
 
क्यों बैन होते है अकाउंट्स?
 
दरअसल, कई बार वॉट्सऐप का इस्तेमाल हेट स्पीच, गलत जानकारी और फेक न्यूज फैलाने में होता है। इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए ही इन प्लेटफॉर्म्स को हर महीने कंप्लायंस रिपोर्ट जारी करनी होती है। वॉट्सऐप ने बताया कि दिसंबर महीने में यूजर्स की अपील में काफी बढ़ोतरी हुई है। जहां नवंबर महीने में 946 शिकायत आईं थी। वहीं दिसंबर महीने में इसकी संख्या बढ़कर 1459 हो गई है।
 

Leave a comment