Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए रोटी की जगह अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल, जल्द दिखेगा असर

Weight Loss Diet: वजन घटाने के लिए रोटी की जगह अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल, जल्द दिखेगा असर

नई दिल्ली:  बदलते समय के साथ मोटापा आजकल एक आम समस्या बन गई है। जिसके कारण कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मोटापा कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं।तो वहीं कुछ लोग डाइटिंग भी करते हैं। डाइटिंग करने वाले लोग सबसे पहले आपने खाने में से कार्ब्स हटाते हैं। रोटी में कार्ब्स पाया जाता है, ऐसे में लोग मोटापा कम करने के लिए रोटी को खाना बंद कर देते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से शामिल हैं और वजन घटाने के लिए रोटी खाना बंद कर दिया है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है या नहीं?

वजन घटाने के लिए रोटी को छोड़े या नहीं

आज कल लोग इंटरनेट पर देख कर मोटापा कम करने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं, भले ही इससे फायदा हो या न हो। एक्सपर्टस की माने तो वजन घटाने के लिए संतुलित आहार का लेना बहुत जरूरी होता है। अगर आपको वजन घटाना है तो रोटी न खाना अच्छी बात नहीं है, आप चाहे तो रोटी की मात्रा कम कर सकते हैं। आपको रोटी, दाल, चावल, सब कुछ खाना चाहिए, लेकिन संतुलित मात्रा में।

डाइट में रोटी की जगह इन चीजों को कर सकते है शामिल

अगर आप भी रोटी नहीं खाना चाहते है, तो गेहूं की आटे की जगह चना आटा, सोया आटा का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें कार्ब्स की मात्रा न के बराबर होता है। और इसे आप अपने डाइट में शामिल आसानी से कर सकते है। यह आपको कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को बिना कम किए भरपूर न्यूट्रिएंट्स देता है। इसके अलावा आप बाजरा, ज्वार, रागी की रोटी भी बना कर खा सकते  है। जिससे आपको भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मिलता है।

 

Leave a comment