IPL 2025:टॉप-2 स्पॉट के लिए क्या है श्रेयस अय्यर की प्लानिंग? क्या दिल्ली बनेगी रोड़ा?

IPL 2025:टॉप-2 स्पॉट के लिए क्या है श्रेयस अय्यर की प्लानिंग? क्या दिल्ली बनेगी रोड़ा?

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 66वां मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 12 मैचों में 8 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। और टॉप-2 में अपनी जगह मजबूत करने के लिए जीत की तलाश में है। वहीं दूसरी ओर, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स 12 में से 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। लेकिन दिल्ली के पास पंजाब का हालत बिगाड़ने का मौका है।
 
पिछले मैच का अपडेट
पंजाब और दिल्ली के बीच पिछला मुकाबला 8 मई को खेला गया था। जो 10.1 ओवर के बाद सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था। उस समय पंजाब 122/1 पर बल्लेबाजी कर रहा था। जिसमें प्रियांश आर्या ने 34 गेंदों में 70 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में 50 रन बनाए थे। लेकिन बिजली जाने के कारण और क्षेत्र की सुरक्षा चिंताओं के कारण मैच रद्द कर दिया गया। बीसीसीआई ने इस मैच को 24 मई को जयपुर में फिर से शुरू करने का फैसला किया, जो पूरी तरह से नया मैच होगा।
 
ऐसा करने वाले पहले कप्तान हैं श्रेयस अय्यर
IPL प्लेआफ में तीन अलग-अलग टीमों को पहुंचाने वाले पहले कप्तान श्रेयस अय्यर, जो अपना शानदार फार्म कायम रखेंगे। पिछले साल कोलकाता (KKR) को खिताब दिलाने वाले श्रेयस ने 2019 और 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को भी प्लेऑफ तक ले जा गए थे। दिल्ली की टीम को 2020 में उनकी कप्तानी ने फाइनल में पहुंचाई थी। IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह (458 रन), श्रेयस अय्यर (435 रन), प्रियांश आर्य (356 रन), अर्शदीप सिंह (11 विकेट) और युजवेंद्र चहल  (13 विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं  दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स को और कई मौके मिले, लेकिन उसके प्रदर्शन में निरंतरता कि कमी साफ नजर आया। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लौट जाने से भी दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। अब दिल्ली की टीम जीत के साथ टूर्नामेंट को बाय-बाय कहना चाहेगी। मुकाबले के लिए अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है। जो बीमार होने के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से बाहर हैं। 
 
मैच का महत्व
पंजाब के लिए यह मैच टॉप-2 में जगह पक्की करने का अच्छा मौका है। अगर वे आज जीतते हैं। तो वे गुजरात टाइटंस को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं। प्रभसिमरन सिंह (458 रन), श्रेयस अय्यर (435 रन) और प्रियांश आर्या (356 रन) की बल्लेबाजी और अर्शदीप सिंह (16 विकेट) की गेंदबाजी इस सीजन में शानदार रही है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली के लिए यह सम्मान की लड़ाई है। केएल राहुल (504 रन) और मिशेल स्टार्क (14 विकेट) जैसे खिलाड़ी पंजाब के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

Leave a comment