‘आप प्रधानमंत्री जी क्या देखना चाहते हैं?’ AAP नेता संजय सिंह ने कह दी यह बड़ी बात

‘आप प्रधानमंत्री जी क्या देखना चाहते हैं?’ AAP नेता संजय सिंह ने कह दी यह बड़ी बात

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगया है। उन्होंने दावा किया है कि CM केजरीवाल के लिए तिहाड़ जेल एक यातना गृह बन गया है। संजय सिंह ने आगे कहा कि जैसा व्यवहार CM केजरीवाल के साथ किया जा रहा है वैसा हिटलर के काल में किया जाता था। इसके साथ संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि 24 घंटे अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री कार्यालय और LG निगरानी में रख जा रहा है। PMO और LG दोनों CCTV का लिंक मंगवाकर CM केजरीवाल को देख रहे हैं।

‘आप प्रधानमंत्री जी क्या देखना चाहते हैं?’

संजय सिंह ने CCTV के लिंक की बात कहते हुए सवाल किया, ‘आप प्रधानमंत्री जी क्या देखना चाहते हैं? आप प्रधानमंत्री जी क्या देखना चाहते हैं? क्या अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन मिली या नहीं? वो कितना बीमार हुए उनकी किडनी, लीवर और स्वास्थ्य खराब हुआ या नहीं ? आप ये देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का कितना मनोबल गिरा?’ संजय सिंह आगे कहते हैं कि LG को प्रधानमंत्री जी ने इसी काम के लिया लगा दिया है।

‘जेल में अरविंद केजरीवाल झाडू लगा रहे हैं’

AAP नेता संजय सिंह आगे कहते हैं कि, ‘पूरा देश प्रधानमंत्री का अत्याचार को देख रहा है। ये भी आप देख रहे होंगे कि जेल में अरविंद केजरीवाल झाडू लगा रहे हैं। वो जितना अंदर झाड़ू लगाएंगे उतना ही बाहर BJP साफ होगी। CM केजरीवाल के माता-पिता उनको दी जा रही यातनाओं के देखकर बेहद दुखी हैं। संजय सिंह ने आगे यह भी कहा कि भाजपा पहले चरण के चुनाव बाद बौखला गई है।

संजय सिंह ने किया दावा

AAP नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि 24 घंटे मॉनिटरिंग करने का केवल एक ही मकसद है कि वो कितना परेशान हो रहे हैं। कितने टूटे? वह कब सो रहे हैं? उनको इतना परेशान किया जाए कि उनके जाए से खिलवाड़ हो जाए। सरकार केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं।‘

कम डोज वाला इंसुलिन दिया गया

अरविंद केजरीवाल का जेल के अंदर शुगर लेवल बढ़ रहा है। जेल अधिकारियों ने जानकारी दी कि सोमवार शाम को उन्हें कम डोज वाला इंसुलिन दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शाम लगभग 7 बजे उनका शुगर लेवल 217 पाई गया था।

Leave a comment