
UP Crime: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के मैसेज से इतना आहत हो गया कि उसने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को लास्ट मैसेज भी भेजा था जिसमें उसने लिखा ‘अब तुम मुझसे कभी बात नहीं कर पाओगी।’मृतक के घरवालों के तहरीर पर पुलिस ने मृतक के प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रेमिका ने नौकरी की रखी थी शर्त
दरअसल, ये पूरा मामला कानपुर कमिश्नरेट के थाना रावतपुर का इलाके का है। जहां 22 साल के दीपक सिंह का प्रेम संबंध लखनऊ में रहने वाली युवती से पिछले दो सालों से था। परिजनों के अनुसार, दीपक और उसकी मां उस युवती के घर लखनऊ शादी की बात करने भी गए थे। दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार थे फिर प्रेमिका ने नौकरी के लगने के बाद शादी की शर्त रख दी।
आहत होकर लगाई फांसी
फिर प्रेमिका के मामा ने फोन कर बातचीत बंद करने की बात कहते हुए दीपक को खूब फटकार लगाई। जिसके बाद प्रेमिका ने भी उसका फोन उठाना बंद कर दिया। अपने प्रेमिका के फोन ना उठाने पर दीपक अवसाद में चला गया। बुधवार को उसने प्रेमिका को कुछ मैसेज भेजे और कारण जानना चाहा कि वो बात क्यों नहीं कर रही है जिसके जवाब में युवती ने ‘गो टू हेल’ लिख दिया। जिसपर दीपक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब दीपक के परिजन उसको बुलाने के लिए कमरे में गए तो कमरा बंद था। सामान्य तौर पर कमरा बंद नहीं रहता था। परिजन को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment