Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल में फिर भड़की हिंसा, पुलिस से भिड़े ISF कार्यकर्ता; गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

बंगाल में फिर भड़की हिंसा, पुलिस से भिड़े ISF कार्यकर्ता; गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के भांगर इलाके में सोमवार को उस समय हालात बेकाबू हो गए जब इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों को पुलिस ने कोलकाता की ओर मार्च करने से रोक दिया। ये लोग वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। पुलिस के रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त नजर आया और कई बाइकें जलती हुई दिखीं।

राज्य के कई जिलों में फैला तनाव

जानकारी के अनुसार, ISF कार्यकर्ता कोलकाता के रामलीला मैदान में धरना देने जा रहे थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। इसके विरोध में उन्होंने बसंती एक्सप्रेसवे पर रास्ता जाम कर दिया। मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में भी इसी मुद्दे पर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं।

BSF की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा को लेकर TMC ने आरोप लगाया है कि BSF के कुछ जवान संदिग्ध लोगों को राज्य में घुसने की इजाजत दे रहे हैं, जो हिंसा फैलाकर लौट जाते हैं। भाजपा नेता दिलीप घोष भी इस बात का जिक्र कर चुके हैं। TMC ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा को इसकी जानकारी है, तो गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों हैं?

BSF की पहचान को लेकर उठा विवाद

TMC ने स्थानीय खुफिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि कुछ लोग चप्पल पहनकर मार्च कर रहे हैं और राजनीतिक नारेबाजी कर रहे हैं, जो BSF के जवान होने का दावा कर रहे हैं। पार्टी ने इसे लेकर केंद्र सरकार से जांच की मांग की है। TMC का कहना है कि अगर ये लोग BSF के हैं, तो यह गंभीर मुद्दा है, और अगर नकली हैं, तो ये बड़ी साजिश हो सकती है।

मंत्री ने पलायन को बताया अफवाह

मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद कुछ परिवारों के पलायन की खबरों पर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, “लोग बंगाल से ही बंगाल में जा रहे हैं। जो हुआ, वो निंदनीय है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।”

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली HC ने पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR और CBI जांच की मांग खारिज की, सुनवाई को कहा 'NO'

Delhi HC on Justice Yashwant Varma Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास से कथित तौर पर भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी और बाद में उसे हटाए जाने के मामले में FIR दर्ज करने और CBI या विशेष जांच दल (SIT) द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

Delhi SIR: जयशंकर को 'अनमैप्ड' तो सिसोदिया को 'मिसमैच' कैटेगरी में रखा, 33 लाख वोटर्स के बीच VIPs को क्यों भेजे जा रहे नोटिस?

Delhi SIR Process: दिल्ली में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है, जिसके बाद से लगातार नया विवाद सामने आ रहा है। बता दें, सूची में से पहले करीब 47.7 लाख नाम काटे गए। इसके अलावा अलग से 33 लाख मतदाताओं को 'लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी' और 'अनमैप्ड' कैटेगरी में रखते हुए एक नोटिस जारी किया गया।

Kal Ka Mausam 22 Sep: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की गतिविधि तेज, इन 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: देशभर में मानसूनअपने आखिरी पड़ाव पर है। इस दौरान देश के कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी बीच, IMD ने कल 22 सितंबर 2026 मंगलवार के लिए कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast