
Resident Doctors' Strike: कोलकता मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टरों का आक्रोश अब खत्म हो चुका हैं। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मंगलवार रात को हड़ताल खत्म होने की घोषणा कर दी। आज सुबह यानी बुधवार को सभी डॉक्टर काम पर लौट जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, आरजी कार मेडिकल कॉलेज के डीन और एमडी से बातचीत की गई है। डॉक्टरों को यह भरोसा दिया गया है कि उनकी अटेंडेंस नहीं काटी जाएगी। सुरक्षा के जुड़ी सभी मांगों को मान लिया गया है। आपको बता दें कि आपको बता दें कि कोलकता मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद देशभर में डॉक्टरों में आक्रोश हैं। सोमवार को देश भर के डॉक्टरों ने इस विभत्स घटना के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया था।
FORDA का कहना है कि उन्हें यह विश्वस दिलाया गया है कि डॉक्टरों की अटेंडेंस का ध्यान रखा जाएगा. साथ ही हड़ताल के दौरान उनकी सेलरी भी नहीं काटी जाएगी। इससे पहले एफओआरडीए ने मंगलवार को कहा था कि वह स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर अपनी हड़ताल जारी रखेगा. कोलकाता में एक महिला डॉक्टर की हत्या के बाद यह पूरा मामला शुरू हुआ था। एफओआरडीए ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मंगलवार शाम को पहले जारी एक पोस्ट में कहा था, ‘‘केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा संरक्षण अधिनियम पर कोई आश्वासन नहीं – कोई वापसी नहीं – हमारी मांगें अधूरी हैं. जब तक हमारी मांगें पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर ली जातीं, हम हड़ताल जारी रखेंगे।’’
Leave a comment