
IMD Weather Updates: दिल्ली में एक तरफ जहां सुबह हल्की ठंड-सी महसूस हो रही है। वहीं दूसरी तरफ दोपहर होते ही गर्मी के प्रकोप से हाल खराब हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने राजधानी में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई है। इसी के साथ देशभर के कुछ राज्यों में बारिश की वजह से लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही हैं।
कहीं बारिश, कहीं गर्मी
मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले कुछ दिनों में कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD की मानें तो उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाएं चलने की संभावना है। तो वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिण इलाकों में हल्की बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में गर्मी बढ़ सकती हैं।
दिल्ली में बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के महीने में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा। आने वाले एक हफ्ते तक राजधानी में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। IMD ने बताया कि 01 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके बाद से पारा बढ़ने लगेगा। लेकिन इस दौरान आसमान साफ रहेगा। बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।
इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग देशभर के कुछ राज्यों में गर्मी बढने का अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल तक राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सामान्य से हल्की बारिश होने की संभावना जताई हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने आगे बताया कि अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक कई इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इसी के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी।
Leave a comment