‘ऑर्गेनाइज तरीके से धमकियां दी जा रही हैं’ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

‘ऑर्गेनाइज तरीके से धमकियां दी जा रही हैं’ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैनी सरकार को लिया आड़े हाथ

HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों।पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में कर्ज लो घी पीओ मरने के बाद कोई नहीं पूछेगा कि सरकार कैसे चल रही है।हरियाणा प्रदेश के अंदर ऑर्गेनाइज तरीके से धमकियां दी जा रही हैं ला एंड ऑर्डर की स्थिति हरियाणा की बहुत खराब है। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के इतिहास और हरियाणा के हालातों के बारे में जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग दी जा रही है। गांव के अंदर जाकर गांव के हालातो को भी हमारे जिला अध्यक्षों ने देखा है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।गृह मंत्रालय का सोशल  प्रोग्रेसिव इंडेक्स के रिपोर्ट मुताबिक हरियाणा के हालात बहुत खराब हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट भी बता रही है कि हरियाणा प्रदेश में ऑर्गेनाइज्ड क्रईम बड़ी तेजी से बढ़ रहा है सरेआम धमकियां दी जा रही हैं लूटपाट हत्या तेजी से बढ़ रहा है। हरियाणा प्रदेश में लगभग 60से अधिक गैंग सक्रिय हैं जो इन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।बेरोजगारी के हालात इतने खराब हो चुके हैं हरियाणा प्रदेश में हरियाणा की जनता सब देख रही है। कोई एक भी नया प्रोजेक्ट हरियाणा में आज तक बीजेपी नहीं लेकर आई।

भाजपा सरकार के अंदर इतनी हालत खराब हो गए हैं- राव नरेंद्र

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि हरियाणा के हालात आज तक इतने खराब नहीं थे जो अब भाजपा सरकार के अंदर इतनी हालत खराब हो गए हैं आज विधायकों को धमकी दी जा रही है हमारे विधायक  को सरेआम धमकी दी जा रही है। हमारे हल्के में नारनौल में एक न्यूज़ पेपर के पत्रकार पर हमला किया गया।हमारी जब सरकार थी हमारे समय में हरियाणा के अंदर अमन चैन था। आज लोग दुखी हैं अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

जब उनसे पूछा गया कि भाजपा लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पर तमाम आरोप लगाती है तो उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है। हमारे नेता मोदी से सीधी तानाशाह की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश की जनता सब देख रही है। सबको पता है कि किस तरह से वोट चोरी करके अपनी सरकार बना ली भविष्य में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।संगठन सृजन अभियान के तहत 20जिला जिलों की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है 13जिलों की भी कार्यकारिणी  जल्द घोषित की जाएगी।कांग्रेस हमेशा फील्ड में रहती है और यही कारण है कि लोग पुराने समय के कांग्रेस को अब याद कर रहे हैं।

 

Leave a comment