Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ कूल-कूल, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ कूल-कूल, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Rain Alert: दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली समेत कई राज्यों में शुक्रवार से ही मौसम सुहाना हो गया है। हल्की बारिश ने सभी को गर्मी से राहत दिलाई हैं। बीते दिन भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। ऐसे में मौसम विभाग ने आज रविवार का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस बताया है। IMD ने बताया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत और पूर्वी भारत का मौसम सुहाना बना रहेगा। लेकिन 16 अप्रैल के बाद से लू चलने की संभावना जताई है। 

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसकी वजह से ही पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय समेत कई मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। उस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की तेज हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।

IMD ने आगे बताया कि आज रविवार को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती हैं। इसके अलावा झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश समेत यूपी के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती हैं।

किन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और ओडिशा में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेगी। वहीं, दक्षिण के राज्यों में भी बारिश हो सकती हैं। 

जानें दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि कल शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। दूसरी तरफ, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं, IMD ने आज रविवार का तापमान भी बताया है। दिल्ली में  आज अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

Leave a comment