Weather Update: ठंडी हवाओं ने फिर बदला दिल्ली में मौसम का मिजाज, जानें कैसे रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज

Weather Update: ठंडी हवाओं ने फिर बदला दिल्ली में मौसम का मिजाज, जानें कैसे रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। अप्रैल के महीने भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। जिसका कारण एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिया होना माना जा रहा है। बीते मंगलवार को ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस पूरे सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।  अगले दो दिनों में दिल्ली में गर्मी का असर न्यूनतम रहेगा।मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

शुक्रवार को दिल्ली में हो सकती है बारिश

उपाध्यक्ष मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन महेश पहलावत ने कहाराष्ट्रीय दिल्ली में रहने वालों के लिए गर्मी से यह राहत अस्थायी है और अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में होगा इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, गुरूवार और शुक्रवार को न्यूनतम में इजाफा हो सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 33 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a comment