Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: मौसम का बिगड़ा मिजाज, 2 सितंबर को 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Kal Ka Mausam: मौसम का बिगड़ा मिजाज, 2 सितंबर को 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Kal Ka Mausam 02 September 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है। वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और तेज गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले इलाकों और घने जंगलों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बारिश की संभावना

दिल्ली में 2 सितंबर को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा बिहार और झारखंड का मौसम? 

बिहार के पटना, गया, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर और कई अन्य जिलों में भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झारखंड के रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर और कई जिलों में भारी बारिश के साथ करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल के हालात खराब

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। उत्तराखंड के चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, कुल्लू और सोलन समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। छत्तीसगढ़ में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि ओडिशा में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से मौसम की ताजा जानकारी लेने और जरूरी न होने पर यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Also read: NEET प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को बड़ी राहत, FIR रद्द करने का दिया आदेश; पीड़ित परिवारों को 3 महीने में मिलेगा मुआवजा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast