Jharkhand Election: पहले चरण के 43 सीटों पर मतदान जारी, हेमंत सरकार के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Jharkhand Election: पहले चरण के 43 सीटों पर मतदान जारी, हेमंत सरकार के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

Jharkhand First Phase Voting: झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। इसमें हेमंत सोरेन सरकार के 6 मंत्री भी शामिल हैं। जिसमें 2 कांग्रेस और 4 JMM के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे हैं। गौरतलब है कि झारखंड के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। BJP इस चुनाव में हेमंत सोरेन पर आक्रमक नजर आ रही है। रोटी, बेटी और माटी के मुद्दे पर भाजपा लगातार हेमंत सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। वहीं, हेमंत सोरेन पांच साल बाद एकबार फिर सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस चुनाव में हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी भी प्रचार-प्रसार में जुटी हुईं हैं।

6 मंत्री चुनावी मैदान में

पहले चरण  का मतदान शुरु हो चुका है। जनता कतारों में लग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। इस बीच हेमंत सरकार के 6 मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई हैं। जिसमें लोहरदगा से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव चुनावी मैदान में हैं। इनके अलावा जमशेदपुर पश्चिम से बना गुप्ता, चाईबासा से दीपक बिरुवा, घाटशिला से रामदास सोरेन, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर, लातेहर से बैद्यनाथ राम भी चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में 73 महिला मैदान में

बता दें, झारखंड के पहले चरण में कुल 683 प्रत्याशी चुनावी मैदानमें हैं। जिसमें 73 महिला शामिल हैं। इसके अलावा 43 सीटों में 17 सामान्य, 20 अनुसूचित जनजाति और 6 अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं, JMM से 23, कांग्रेस से 17 और RJD से  5 उम्मीदवार उम्मीदवार पहलेचरण में चुनावी मैदान में हैं। BJP से 36, AJSU से  4, JDU से 2 और LJP से1 प्रत्याशी अपना किश्मत आजमा रहे हैं।

Leave a comment