सुबह उठकर होता है उल्टी जैसा मन? हो सकती है ये गंभीर बीमारी के लक्षण

सुबह उठकर होता है उल्टी जैसा मन? हो सकती है ये गंभीर बीमारी के लक्षण

 Vomiting Nausea In Morning: कई लोगों को सुबह उठने के बाद अक्सर खाली पेट उल्टी जैसा मन महसूस होता है। इनमें से कुछ लोगों को उल्टी होती है और कुछ को केवल महसूस होता है। अगर ऐसा कभी-कभी हो तो यह सामान्य है। लेकिन ये बार-बार होने लगे तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान होने की जरूरत है। ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है।

सामान्य लोगों में ऐसा रोजाना होना किसी शारीरिक समस्या, एंग्जायटी या पेट की किसी दिक्कत का संकेत हो सकता है। खाली पेट उल्टी आने के पीछे कई संभावित कारण हो सकते हैं। आइए, हम आपको सुबह खाली पेट उल्टी होने के कारण बताते हैं।

लो ब्लड शुगर

लंबे समय तक खाली पेट रहने कारण रक्त शर्करा का स्तर गिर सकता है। यानी कि जब ब्लड में शुगर का लेवल लो हो जाता है। ऐसे में चक्कर, कमजोरी और उल्टी महसूस होने लगती है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया भी कहते हैं।

लो ब्लड प्रेशर लेवल

सुबह उठने के साथ ही उल्टी होना लो ब्लड प्रेशर लेवल का कारण हो सकता है। इस स्थिति में उल्टी के साथ मरीज को चक्कर भी आते हैं। इससे बचने के लिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले कुछ खाना जरूरी है।

एंग्जायटी

एंग्जायटी यानी की तनाव और मानसिक चिंता के कारण पेट मतली और उल्टी का कारण बन सकता है। तनाव से आपका हार्मोनल तंत्र प्रभावित होता है। जिसका प्रभाव आपके आपके पाचन पर भी पड़ता है।

डिहाइड्रेशन

सुबह उठते ही उल्टी होना डिहाइड्रेशन का एक बड़ा कारण है। इसलिए सुबह उठते ही आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

माइग्रेन

माइग्रेन के मरीज को सुबह उल्टी और जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भूख की वजह से लो ब्लड शुगर माइग्रेन सिरदर्द का कारण बन सकता है। वहीं, अगर आपको सुबह उठने के बाद सिरदर्द होता है, तो इस दौरान आपको उल्टी भी हो सकती है। 

हाइपर एसिडिटी

हाइपर एसिडिटी तब होती है जब पेट में एसिड की अत्यधिक मात्रा हो जाती है। जिससे खाली पेट रहने पर उल्टी की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे लोगों को रात में गैस बनाने वाले फूड के सेवन से बचना चाहिए।

गैस्ट्राइटिस

पेट की अंदरूनी परत में सूजन होने की स्थिति को गैस्ट्राइटिस कहते हैं। ऐसे में खाली पेट रहने पर यह समस्या और भी बढ़ सकती है।

एसिड रिफ्लक्स डिजीज

इस स्थिति में पेट का एसिड भोजन नली में वापस आ जाता है। जिसके कारण सुबह उठकर उल्टी महसूस हो सकती है। यह समस्या खाली पेट होने पर और भी बढ़ जाती है।

Leave a comment