Vladimir Putin: एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे पुतिन, पांचवे कार्यकाल के लिए लड़ेंगे चुनाव

Vladimir Putin: एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे पुतिन, पांचवे कार्यकाल के लिए लड़ेंगे चुनाव

Vladimir Putin: रूस में एक बार फिर व्लादिमीर पुतिन का शासन वापस आ सकता है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि वो पांचवे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेगें। उन्होंने ये घोषणा 2022में यूक्रेन के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में हिस्सा लेने वालों के सम्मान में एक पुरस्कार समारोह के दौरान की है। पुतिन की उम्र 71 साल है। वहीं रूस में विपक्ष का कोई अस्तित्व नहीं है।

पुतिन के घोषणा करने के एक दिन बाद ही चुनाव अधिकारियों ने आने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तारीख भी निर्धारित कर दी है। रूस में चुनाव 15-17 मार्च 2024 को होंगे। क्रेमलिन के आधिकारिक प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा है कि बड़ी संख्या में लोगों ने पुतिन के नेता बने रहने की इच्छा व्यक्त की है।

संविधान में हुआ संशोधन

पुतिन ने खुद क्रेमलिन में एक अनौपचारिक सभा के दौरान अपने इरादे को बताया था जहां उन्होंने लेफ्टिनेंट-कर्नल अर्टिओम ज़ोगा के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के अनुरोध का जवाब दिया था। दरअसल, रूस के संविधान में साल 2020 में संशोधन किया गया था जिसके तहत राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल से छह साल तक बढ़ा दिया गया है।

2036 तक मिल सकता कार्यकाल

 इससे पुतिन के लिए बिना किसी कार्यकाल सीमा के फिर से चुनाव लड़ना आसान हो गया है। अगर पुतिन मार्च 2024 का चुनाव जीतते हैं तो वो साल 2030 तक राष्ट्रपति बने रहेंगे। यही नहीं ये भी संभावना है कि अगर वो फिर से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें साल 2036 तक का कार्यकाल मिल सकता है। 

Leave a comment