जापान में आम चुनावी से पहले हिंसक झड़प, प्रधानमंत्री कार्यालय पर हमलावरों ने किया हमला

जापान में आम चुनावी से पहले हिंसक झड़प, प्रधानमंत्री कार्यालय पर हमलावरों ने किया हमला

Violence In Japan: आम चुनाव से पहले जापान में हिंसक झड़प हुई है। हमलावरों ने जापान के सत्ताधारी पार्टी के ऑफिस पर हमला किया। हमलावरों ने सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंके। इसके अलावा एक युवक ने प्रधानमंत्री कार्यालय में घूसने की कोशिश की। अब पुलिस ने हिंसक झड़ंप में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि जापान में 27 अक्टूबर को आम चुनाव होने वाला है।                                       

जापान की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक शख्स 19 अक्टूबर की सुबह वैन से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्यालय पहुंचा। इसके बाद उसने सत्ताधारी पार्टी के मुख्यालय पर पेट्रोल बम फेंके। इसके बाद वो शख्स प्रधानमंत्री कार्यालय के पास पहुंच गया। जहां उसने प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में घुसने की कोशिश की लेकिन उसे रोक लिया गया।

पुलिस ने हमलावर को किया गिरफ्तार                         

प्रधानमंत्री आवास पर हमला करन के आरोपी में जापान की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान कावागुची क्षेत्र के निवासी अत्सुनोबू उसुता के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि घटना में कोई लोग घायल नहीं हुए है, लेकिन एक बम पुलिस के वाहन पर गिरा है। जिससे उसका पैनल जल गया है। पुलिस ने कहा कि हमले का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया क्योंकि संदिग्ध व्यक्ति पूछताछ के दौरान कुछ नहीं बोला।                      

एलडीपी नेता ने दी प्रतिक्रिया               

सत्तारुढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हिरोशी मोरियामा ने घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह की घटना होने से नाराज हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से चुनाव प्रचार जारी रहेगा। हमारी पार्टी हिंसा के आगे झुकने वाली नहीं है।

बता दें कि जापान में 27 अक्टूबर को चुनाव होंगे। जापान की संसद में कुल 465 सीटें है। जिसमें सत्ताधारी एलडीपी के पास 258 सांसद हैं। इसके अलावा कॉन्स्टिट्यूशन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों की संख्या 99 है।                              

Leave a comment