Loksabha Election 2024: चुनावी मैदान में कंगना रनौत को टक्कर देंगे विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

Loksabha Election 2024: चुनावी मैदान में कंगना रनौत को टक्कर देंगे विक्रमादित्य, प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

Loksabha Election 2024: कुछ दिन पहले BJP ने लोकसभा चुनाव में मंडी से कंगना रनौत चुनावी मैदान में उतारा था। अब खबर आ रही है कि मंडी से कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया है। बता दें, आधिकारिक तौर पर पार्टी की ओर से उनके नाम का ऐलान होना अभी बाकी है।

CM सुक्खूने दिया संकेत

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खूने भी इसका संकेत दिया है। दिल्ली में CEC की बैठक में भी यही माना जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह के नाम की चर्चा हुई है। CM सुक्खू ने बताया कि हमें मंडी से युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने जानकारी दी है कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त उम्मीदवार माना गया है। फिलहाल इस सीट से प्रतिभा सिंह ही सांसद हैं।

प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है, हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमेशा से मंडी के लोग हमारे साथ रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में भी मैंने सीट जीती है। बता दें, पहले ही प्रतिभा सिंह ने चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले का ऐलान कर दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि अगर मंडी से विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार बनते हैं तो कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही आपसी दरार को पाटने में भी मदद मिल सकती है।

Leave a comment