82 साल की उम्र में विक्रम गोखले का हुआ निधन, जानें कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

82 साल की उम्र में विक्रम गोखले का हुआ निधन, जानें कैसा रहा उनका फिल्मी सफर

नई दिल्ली:  दिग्गज फिल्म और टेलीविजन स्टार विक्रम गोखले का निधन हो गया है। उन्होंने पुणे के एक अस्पताल में 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बीते कई दिनों से टेलीविजन स्टार5नवंबरसे  दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था।

विक्रम गोखले का परिवार

विक्रम गोखले का जन्म 30अक्टूबर 1940में बॉम्बे प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत मे हुआ था। विक्रम का परिवार उनकी तरह काफी लंबे समय से हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दे रहा है। उनकी परदादी दुर्गाबाई कामत हिंदी सिनेमा की प्रथम महिला अभिनेत्री थी। साल 1913में फिल्म मोहिनी भस्मासुर में उनकी दादी ने पर्दे पर अभिनय किया था।

इस फिल्म का निर्देशन फादर ऑफ़ इंडियन सिनेमा के दादा साहेब फाल्के ने किया था। उनकी दादी कमलाबाई गोखले हिंदी सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उनके पिता चन्द्रकांत गोखले एक मराठी वेटरन एक्टर और स्टेज आर्टिस्ट थें। उन्होंने अपने फिल्मीं करियर में तकरीबन 70हिंदी-मराठी फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई पुरस्कारों ने नवाजा भी गया। विक्रम की पत्नी का नाम वृषाली गोखले है। उनकी दो बेटी है।

विक्रम गोखले का करियर

विक्रम गोखले ने हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1971में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से की थी। 2010में, उन्हें मराठी फिल्म अनुमति में उनके काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। 40से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया। फिल्म 'मिशन मंगल', 'हिचकी', 'अय्यारी', 'बैंग बैंग', 'दे दना दन' और 'भूल भुलैया' में भी विक्रम नजर आए। 1990में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम में भी उनका अहम रोल था।

फिल्मों के अलावा बतौर डायरेक्टर अपनी पहली मराठी फिल्म ‘आघाट’ बनाई। इस फिल्म के राइटर डॉ. नितिन लवंगारे थे और कलाकार डॉ. अमोल कोल्हे और मुक्ता बर्वे थी। फिल्मो के अलावा इनकी एक पुणे में एक रियल एस्टेट फर्म भी है जिसका नाम सुजाता फार्म है।

गोखले एक समाजसेवी भी थें।  उनके परिवार ने 23साल पहले एक संगठन बनाया था, जिसके तहत विकलांग सैनिकों कुष्ठ रोगियों और उनके बच्चों तथा अनाथ बच्चों को शिक्षा और भरण-पोषण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कि जाती है। विक्रम गोखले ने 90से अधिक फिल्मों, 17टेलीविजन सीरियलों और वेब सीरीज में काम किया है। वह मराठी फिल्मों में निर्देशक के रूप में भी सक्रिय हैं उनकी पहली निर्देशित मराठी फिल्म आघाट,(2010) है। विक्रम गोखले ने फरवरी 2016में गले की खराबी की वजह से मंच गतिविधियों से संन्यास ले लिया था। लेकिन फिल्म और टेलीविजन में अभी भी सक्रिय हैं।

विक्रम 22नवंबरकी दोपहर को कोमा में चले गये थे। उसके बाद से उन्होनें छूने पर भी जवाब नहीं दिया। वह काफी समय तक वेंटिलेटर पर थे । वृषाली ने खुलासा किया कि विक्रम गोखले 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।

 

Leave a comment