Search KhabarFast

Press ESC to close

युवक ने खुद को गोली मारकर ली अपनी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

युवक ने खुद को गोली मारकर ली अपनी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

Lucknow News: यूपी के लखनऊ में एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये घटना डीएम आवास के पास की है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के हजरतगंज में एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ये घटना डीएम आवास के पास की है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
देर रात मिली पुलिस को जानकारी
 
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 38 साल के ईशान गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना 25 अक्टूबर की रात लगभग 11:40 बजे हजरतगंज थाने को मिली। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस, डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी हजरतगंज और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि कार स्टार्ट हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे ईशान गर्ग ने अपनी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की।
 
पुलिस को मौके से एक रिवाल्वर, एक खाली खोखा कारतूस, नौ जिंदा कारतूस और एक पन्नी में रखे चार एक्स्ट्रा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मृतक के पर्स से रिवॉल्वर का वैध लाइसेंस भी मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। 

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast